फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance industry can earn extra 700 billion dollar a year by focusing on women

महिलाओं को नजरअंदाज करने से वित्तीय क्षेत्र को हो रहा भारी नुकसान

Thu, 14 Nov 2019 04:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 14 Nov 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Finance industry can earn extra 700 billion dollar a year by focusing on women

वित्तीय सेक्टर में महिलाओं को काफी कम जगह मिली है। इससे वित्तीय सेक्टर को भारी नुकसान हो रहा है। अक्सर महिलाओं की जरूरतों के हिसाब से वित्तीय प्रोडक्ट पेश नहीं किया जाता है। उनकी जरूरतों को अनसुना करना वित्तीय सेक्टर के लिए घाटा साबित हुआ है। वित्तीय क्षेत्र को इससे एक साल में 700 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है। 

विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर जेंडर न्यूट्रल नजर आने वाले प्रोडक्ट पुरुषों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। मैनेजमेंट कन्सल्टेंसी फर्म ऑलिवर वेमन (Oliver Wyman) ने इस संदर्भ में कहा है कि आमतौर पर महिलाओं की बातों को सुना नहीं जाता है या फिर उन्हें पहले से ही तय प्रोडक्ट बेचे जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं रिपोर्ट रिसर्चर जेसिका क्लेंपर (Jessica Clempner) ने भी कहा है कि वित्तीय सेक्टर में महिलाओं को ज्यादा जगह नहीं मिलती है। सबसे बड़ा समूह होने के बावजूद इसके पास फाइनेंस प्रोडक्ट की पहुंच सबसे कम है। जेसिका क्लेंपर का कहना है कि महिलाओं को सही प्रोडक्ट नहीं देने के चलते वित्तीय सेक्टर को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि जो प्रोडक्ट जेंडर न्यूट्रल नजर होते हैं, वे भी पुरुषों को ध्यान में रककर बनाए जाते हैं। लेकिन ऐसे प्रोडक्ट महिलाओं की वित्तीय जीवन की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ होते हैं।

50 करोड़ डॉलर कमा सकते हैं बीमाकर्ता 

इसके लिए ऑलिवर ने एक अनुमान भी लगाया है, जिसके अनुसार अगर बीमाकर्ता पुरुषों के रेट के बराबर ही महिलाओं को भी जीवन पॉलिसी बेचे तो ने नए प्रीमियम में 50 करोड़ डॉलर कमा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑलिवर के अनुसार, महिलाएं शेयर और बॉन्ड के बजाय अपने असेट नकद में रखना पसंद करती हैं, जिससे वेल्थ मैनेजर्स को फीस के रूप में 25 अरब डॉलर का नुकसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed