फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Railway News in Hindi: Lockdown India Final decision yet to be taken on railway facilities

Lockdown India: क्या लॉकडाउन के बाद चलेंगी ट्रेनें? रेल मंत्रालय ने दिया जवाब

Sat, 11 Apr 2020 04:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 11 Apr 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway News in Hindi: Lockdown India Final decision yet to be taken on railway facilities
भारत में लॉकडाउन - फोटो : PTI

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इस दौरान भारतीय रेलवे भी बंद है। ऐसे में यात्रियों के मन में कई सवाल हैं कि लॉकडाउन के बाद वे ट्रेन में पहले की तरह सफर कर पाएंगे या नहीं। 

विज्ञापन


अगर 15 अप्रैल से भारतीय रेलवे का संचालन शुरू हो भी गया, तो हो सकता है यात्रियों को शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस जैसी फुल एसी ट्रेनों में सफर करने को न मिले। साथ ही जनरल श्रेणी के कोच भी हटाए जा सकते हैं। या शायद ट्रेन की मिडिल और साइड अपर बर्थ को खाली रखा जाए। इसके अतिरिक्त वेटिंग टिकट पर यात्रा करने पर रोक भी लगाई जा सकती है। हो सकता है कि अन्य ट्रेनों से भी एसी कोच हटाकर सिर्फ स्लीपर कोच लगाकर ऑपरेशन शुरू किया जाए।
विज्ञापन


वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना सैनिटाइज किए उसमें सवार नहीं होने दिया जाएगा। यात्रियों को कम से कम दो घंटे पहले तक स्टेशन पर बुलाया जा सकता है, जिससे उनके सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने किया स्पष्ट 
हालांकि रेल मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद यात्रा के लिए अब तक किसी प्रोटोकॉल को जारी नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस संबंध में निर्णय लेना अभी बाकी है। इस मामले में जब कोई फैसला लिया जाएगा, तब संबंधित पक्षों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।  


देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोग
मालूम हो कि देशभर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया है। केवल मालगाड़ियां ही चलाई जा रही हैं। ऐसे में काफी लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए हैं और अपने घर पहुंचना चाहते हैं, लेकिन अभी इसका कोई साधन नहीं है। इसलिए लाखों लोगों को ट्रेनों के चलने का इंतजार हैं। रेल मंत्रालय ने अभी ये निर्णय नहीं लिया है कि यात्री ट्रेनें चलेंगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed