फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FIIs withdrew Rs 24 thousand crore from Indian stock market in three days Business News in hindi

Business News: भारतीय शेयर बाजार से एफआईआई ने तीन दिन में निकाले 24 हजार करोड़, पढ़ें व्यापार की अहम खबरें

Mon, 22 Jan 2024 07:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 07:25 AM IST
सार

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन फरवरी से महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि हर मॉडल की औसतन 0.7 फीसदी तक कीमतें बढ़ेंगी। इसमें इलेक्ट्रिक वाहन भी होंगे। इनपुट और अन्य लागत बढ़ने से कंपनी ने यह फैसला किया है।

विज्ञापन
FIIs withdrew Rs 24 thousand crore from Indian stock market in three days Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों ने तीन दिन (17-19 जनवरी) में 24,000 करोड़ रुपये की निकासी की है। हालांकि, पूरे जनवरी महीने में 13,000 करोड़ रुपये की निकासी की है। इससे पहले इन निवेशकों ने दिसंबर में 66,134 करोड़ और नवंबर में 9,000 करोड़ के शेयरों की खरीदी की थी। इन निवेशकों ने डेट में जनवरी में 15,647 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दिसंबर में डेट में 18,302 करोड़ व नवंबर में 14,860 करोड़ निवेश किया था। डेट मे इसलिए निवेश बढ़ रहा है क्योंकि जेपी मॉर्गन जून से अपने बेंचमार्क में भारतीय बॉन्ड को शामिल करेगा। एफआईआई ने भारत के अलावा अन्य उभरते देशों ताइवान, दक्षिण कोरिया और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों से भी निकासी की है। अमेरिकी बॉन्ड की ब्याज दर में वृद्धि से एफआईआई ने बाजारों से पैसे निकाले हैं।

विज्ञापन

टाटा मोटर्स के  वाहन 0.7% तक होंगे महंगे
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन फरवरी से महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि हर मॉडल की औसतन 0.7 फीसदी तक कीमतें बढ़ेंगी। इसमें इलेक्ट्रिक वाहन भी होंगे। इनपुट और अन्य लागत बढ़ने से कंपनी ने यह फैसला किया है। इससे पहले जनवरी में भी कंपनी ने अपने सभी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 

विज्ञापन

पांच कंपनियों की पूंजी 1.68 लाख करोड़ घटी
शेयर बाजार में शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच की पूंजी पिछले हफ्ते 1.68 लाख करोड़ घट गई। सबसे ज्यादा एचडीएफसी बैंक को नुकसान हुआ। इस दौरान बीएसई में 1,145 अंकों की गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक की पूंजी 1.22 लाख करोड़ घटकर 11.22 लाख करोड़ रुपये रही। शेयर 12% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूंजी 18,199 करोड़ घटकर 18.35 लाख करोड़, एचयूएल की पूंजी 17,845 करोड़ घटकर 5.80 लाख करोड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद वस्तु सेवा निर्यात बढ़कर 765.6 अरब डॉलर
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच देश से वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 2023 में मामूली 0.4% बढ़कर 765.6 अरब डॉलर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, निर्यात को इलेक्ट्रॉनिक, दवा, सूती धागा, कपड़े, सिरेमिक उत्पाद, मांस, डेयरी और पॉल्ट्री उत्पाद, फल-सब्जियां व आईटी से मदद मिली है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कैलेंडर साल में वस्तुओं का निर्यात 4.71 फीसदी घटकर 431.9 अरब डॉलर पर आ गया। हालांकि, सेवाओं का निर्यात 7.88 फीसदी बढ़कर 333.8 अरब डॉलर पहुंच गया। इस अवधि में वस्तुओं का आयात भी सात फीसदी घटकर 667.73 अरब डॉलर रहा। 2022 में यह 720.2 अरब डॉलर था। आरबीआई की ओर से जारी सेवा क्षेत्र के आंकड़े नवंबर, 2023 तक के हैं। दिसंबर, 2023 का आंकड़ा मंत्रालय का एक अनुमान है।

ये रहे प्रमुख निर्यात गंतव्य: भारत के निर्यात गंतव्यों में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, बांग्लादेश, ब्रिटेन व जर्मनी शामिल।

लाल सागर संकट से वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है असर
रूस-यूक्रेन युद्ध, इस्राइल-हमास संघर्ष और मालवाहक जहाजों पर यमन स्थित हुती विद्रोहियों के हमलों के कारण लाल सागर व्यापार मार्ग संकट से माल लदान प्रभावित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार विशेषज्ञों के अनुसार, अगर ये चुनौतियां लंबे समय तक बनी रहीं, तो इसका वैश्विक व्यापार पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed