फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Festive Offer: SBI and HDFC's gift on festivals, concession in interest rates on home loan

Festive Offer: एसबीआई और एचडीएफसी का त्योहारों पर तोहफा, होम लोन पर ब्याज दरों में मिलेगी रियायत

Wed, 12 Oct 2022 07:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 12 Oct 2022 07:44 PM IST
सार

Festive Offer: एसबीआई और एचडीएफसी ने होम लोन की दरों पर त्याहारों के दौरान रियायत देने की घोषणा की है। दोनों ही बैंकों ने त्योहारी पेशकश के रूप में होम लोन पर 8.40 प्रतिशत के रियायती ब्याज दर की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Festive Offer: SBI and HDFC's gift on festivals, concession in interest rates on home loan
home loan- new - फोटो : i stock

विस्तार

रेपो रेट बढ़ने के बाद कर्ज पर बढ़ती ब्याज दरों के बावजूद प्रमुख होम लोन कंपनियों एसबीआई और एचडीएफसी ने होम लोन की दरों पर त्याहारों के दौरान रियायत देने की घोषणा की है। दोनों ही बैंकों ने त्योहारी पेशकश के रूप में होम लोन पर 8.40 प्रतिशत के रियायती ब्याज दर की घोषणा की है। 

विज्ञापन

एसबीआई ने एक बयान में कहा कि उसकी होम लोन बुक 6 लाख करोड़ रुपये से ऊपर की है। इस उद्योग में यह आंकड़ा पहली बार छुआ गया है। ऋणदाता बैंक ने कहा है कि वह होम लोन लेने वाले नए ग्राहकों को ब्याज दर पर 25 बीपीएस तक की छूट दे रहा है, इससे होम लोन पर ब्याज दर 8.40 प्रतिशत हो गई है और यह प्रस्ताव 31 जनवरी 2023 तक मान्य रहेगा।

विज्ञापन

होम लोन मार्केट की सबसे बड़ी प्योर-प्ले मॉर्गेज कंपनी एचडीएफसी ने भी कहा है कि कि वह नए कर्जदारों को 20 बीपीएस कम या 8.40 की रियायती ब्याज दरों पर होम लोन की पेशकश कर रहा है। बता दें कि एचडीएफसी का उसकी सहायक बैंकिंग कंपनी एचडीएफसी बैंक में विलय प्रक्रियाधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी ब्याज दर बढ़ाया

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने कर्ज की ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया था। होम लोन भी महंगे हो गए हैं। इस बीच एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है। एचडीएफसी ने ब्याज दरो में .75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 11 अक्तूबर 2022 से प्रभावी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed