फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FDI of 475 billion Dollar may come in the India in five years

FDI: देश में पांच साल में आ सकता है 475 अरब डॉलर का एफडीआई, एमएनसी ने भारत को आकर्षक निवेश गंतव्य माना

Mon, 17 Oct 2022 06:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 17 Oct 2022 06:24 AM IST
सार

96 फीसदी एमएनसी ने कहा कि वे लंबे समय के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक हैं। एमएनसी ने जीएसटी, विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल प्रथाओं को बढ़ावा देने और कराधान में पारदर्शिता सहित अन्य सुधारों की सराहना की। ज्यादातर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लगता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था तीन-पांच वर्षों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
FDI of 475 billion Dollar may come in the India in five years
विदेशी निवेश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

सुधारों और विकास दर पर ध्यान देने से भारत पांच वर्षों में 475 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हासिल कर सकता है। ईवाई और भारतीय उद्योग परिसंघ की रिपोर्ट के मुताबिक, 71 फीसदी बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) ने अपने वैश्विक विस्तार के लिए भारत को आकर्षक निवेश गंतव्य माना।

विज्ञापन


96 फीसदी एमएनसी ने कहा कि वे लंबे समय के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक हैं। एमएनसी ने जीएसटी, विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल प्रथाओं को बढ़ावा देने और कराधान में पारदर्शिता सहित अन्य सुधारों की सराहना की। ज्यादातर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लगता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था तीन-पांच वर्षों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भारत में पिछले दशक में एफडीआई में लगातार वृद्धि देखी गई है। 2021-22 में रिकॉर्ड 84.8 अरब डॉलर की एफडीआई आई थी।
विज्ञापन


ईवाई इंडिया के पार्टनर (कर एवं नियामक सेवाएं) सुधीर कपाड़िया ने कहा, भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एक उभरते हुए विनिर्माण केंद्र, बढ़ते उपभोक्ता बाजार और सरकारी-निजी क्षेत्रों के डिजिटल परिवर्तन में एक वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जा रहा है। एमएनसी को उम्मीद है कि सरकार कारोबारी सुगमता को जारी रखने के साथ मुक्त व्यापार समझौता शीघ्रता से करेगी। इसके साथ ही जीएसटी में भी जरूरी सुधार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed