{"_id":"6835c0d1f1d0e101e9027178","slug":"fdi-inflows-up-13-pc-to-usd-50-bn-in-2024-25-dip-24-5-pc-in-jan-mar-quarter-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"FDI: 2024-25 में एफडीआई प्रवाह 13% बढ़कर 50 अरब डॉलर पर पहुंचा, जनवरी-मार्च तिमाही में 24.5% की आई गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
FDI: 2024-25 में एफडीआई प्रवाह 13% बढ़कर 50 अरब डॉलर पर पहुंचा, जनवरी-मार्च तिमाही में 24.5% की आई गिरावट
Tue, 27 May 2025 07:10 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 27 May 2025 07:10 PM IST
सार
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 24.5 प्रतिशत घटकर 9.34 अरब डॉलर रह गया। वहीं, पूरे पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह 13 प्रतिशत बढ़कर 50 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आइए इस बारे में और विस्तार से जानें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 24.5 प्रतिशत घटकर 9.34 अरब डॉलर रह गया। वहीं, पूरे पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह 13 प्रतिशत बढ़कर 50 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन
जनवरी से मार्च 2023-24 के दौरान एफडीआई प्रवाह 12.38 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में यह 44.42 बिलियन डॉलर था। 2024-25 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण एफडीआई प्रवाह सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत घटकर 10.9 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गया।
विज्ञापन
पिछले वित्त वर्ष के दौरान कुल एफडीआई, जिसमें इक्विटी प्रवाह, पुनर्निवेशित आय और अन्य पूंजी शामिल है, 14 प्रतिशत बढ़कर 81.04 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। यह पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है। 2023-24 में यह 71.3 बिलियन अमरीकी डॉलर था।
विज्ञापन