फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   fall in profit of top three Indian mobile manufacturing companies due to China

चीन की वजह से भारत की शीर्ष तीन मोबाइल कंपनियों का घटा मुनाफा

Tue, 09 Apr 2019 01:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 09 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
fall in profit of top three Indian mobile manufacturing companies due to China
मोबाइल

वित्त वर्ष 2018 में भारत की मोबाइल फोन बनाने वाली शीर्ष तीन कंपनियों की आमदनी में भारी गिरावट दर्ज हुई है। वित्त वर्ष 2017-18 में माइक्रोमैक्स, इंटेक्स और लावा की कुल आमदनी में 22 फीसदी की कमी आई है। वहीं बात अगर चीनी कंपनियों की करें तो शाओमी, ओपो और वीवो की आमदनी वित्त वर्ष 2017 के मुकाबले लगभग दोगुनी हुई है। वित्त वर्ष 2019 में भारतीय मोबाइल कंपनियों की आमदनी में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन

 

कंपनियों ने लाभ में की थी कटौती

दरअसल लगातार बढ़ रहे मुकाबले के कारण भारतीय कंपनियों को लाभ में कटौती करनी पड़ी थी। मुनाफे में की गई कटौती के कारण कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ा। बता दें कि भारतीय मोबाइल कंपनियों को कुल 187 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। ये लाभ पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब 70 फीसदी कम है। जहां शाओमी ने 293 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, वहीं ओपो को 358 करोड़ रुपये और वीवो को 120 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। 

विज्ञापन

 

शीर्ष तीन कंपनियों को इतना हुआ घाटा और लाभ

वित्त वर्ष 2017-18 में माइक्रोमैक्स की आमदनी 22 फीसदी घटकर 4,345 करोड़ रुपये रही, जबकि उसका मुनाफा 72 फीसदी गिरकर 103 करोड़ रुपये पर आ गया। लावा इंटरनेशनल की आमदनी इस दौरान 10 फीसदी घटकर 3,290 करोड़ रुपये रही, जबकि उसका मुनाफा 46 फीसदी फिसलकर 71 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह इंटेक्स की आमदनी 32 फीसदी घटकर 2,862 करोड़ रुपये रही, जबकि उसका मुनाफा 90 फीसदी गिरकर 13 करोड़ रुपये रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चीनी कंपनियों का बढ़ रहा दबदबा

हालांकि रिलायंस जियो का 4जी फीचर फोन मार्केट में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। स्मार्टफोन कैटेगरी में चीन की कंपनियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। चाइनीज कंपनियों से तगड़े मुकाबले के चलते भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड के मार्केट शेयर में कमी आई है और कहा जा रहा है कि वित्त वर्ष 2019 में भी यह जारी रहेगा। हालांकि माइक्रोमैक्स और लावा एंट्री लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed