{"_id":"5e972b068ebc3e76a3066e91","slug":"fall-in-export-of-india-due-to-coronavirus-in-march-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस महामारी के संकट के कारण मार्च में 34.57 फीसदी गिरा निर्यात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना वायरस महामारी के संकट के कारण मार्च में 34.57 फीसदी गिरा निर्यात
Wed, 15 Apr 2020 09:10 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत का निर्यात मार्च महीने में 34.57 फीसदी गिरकर 21.41 अरब डॉलर पर आ गया।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2019-20 में रहा 314.31 अरब डॉलर
आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश का निर्यात 4.78 फीसदी गिरकर 314.31 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य माह में व्यापार घाटा साल भर पहले के 11 अरब डॉलर से कम होकर 9.76 अरब डॉलर पर आ गया।
विज्ञापन
इसलिए आई गिरावट
वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान व्यापार घाटा 2018-19 के 184 अरब डॉलर से कम होकर 152.88 अरब डॉलर पर आ गया। मामले में मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर पहले से कायम नरमी के बीच कोरोना वायरस महामारी के संकट के कारण निर्यात में गिरावट आई है। कोरोना वायरस महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला में बाधाएं आई हैं तथा मांग कम हुई है। इससे निर्यात के ऑर्डर रद्द हुए हैं।’’
विज्ञापन
आयात में भी आई कमी
आलोच्य महीने के दौरान आयात साल भर पहले के 31.16 अरब डॉलर से कम होकर 28.72 अरब डॉलर पर आ गया। जबकि पूरे वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान यह 9.12 फीसदी गिरकर 467.19 अरब डॉलर रहा। बयान के अनुसार, माल एवं सेवाओं समेत 2019-20 में भारत का कुल निर्यात 1.36 फीसदी कम होकर 528.45 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।