फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   facebook CEO Mark Zuckerberg fortune surpasses 100 arab dollar joins club with Jeff Bezos and Bill Gates

पहली बार 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुए मार्क जुकरबर्ग, सूची में सिर्फ तीन लोग

Fri, 07 Aug 2020 02:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 07 Aug 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
facebook CEO Mark Zuckerberg fortune surpasses 100 arab dollar joins club with Jeff Bezos and Bill Gates
मार्क जुकरबर्ग - फोटो : Social Media

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले कारोबारियों की सूची में शामिल हो गए हैं। फेसबुक इंक के शेयरों में उछाल की वजह से उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं। 100 अरब डॉलर क्लब में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स पहले से ही शामिल हैं। 

विज्ञापन


मालूम हो कि गुरुवार को अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक में फेसबुक का शेयर सात फीसदी बढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर पर 266.6 डॉलर पर पहुंच गया और अंत में 265.26 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी की जह से अमेरिका की अर्थव्यवस्था तेजी से नीचे की ओर जा रही है, लेकिन सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के संस्थापकों की नेटवर्थ में इस वर्ष भारी वृद्धि हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौर में दुनिया में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी बढ़ी जुकरबर्ग की संपत्ति?
मार्क जुकरबर्ग को 2020 में अब तक करीब 22 अरब डॉलर का फायदा हुआ है, वहीं जेफ बेजोस की संपत्ति में 75 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ है। दरअसल फेसबुक की प्रतिस्पर्धी कंपनी टिक टॉक के हटने से संभावनाओं को देखते हुए फेसबुक इंक के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए, जिसके बाद जुकरबर्ग मालामाल हो गए और पहली बार 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुए। 

इसके अतिरिक्त इस साल टैंसेंट होल्डिंग के सीईओ पोनी मा की संपत्ति 17 अरब डॉलर बढ़कर 55 अरब डॉलर हो गई है और पिनडुओडुओ इंक के प्रमुख कोलिन हुआंग की कुल संपत्ति 13 अरब डॉलर बढ़कर 32 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।


इस क्लब में सिर्फ यही तीन ही शामिल हैं। फेसबुक में जुकरबर्ग की 13 फीसदी हिस्सेदारी है। एपल, अमेजन, अल्फाबेट गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) अमेरिका के कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 30 फीसदी के बराबर हो गया है। यह आंकड़ा पिछले दो सालों की तुलना में दोगुना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed