{"_id":"6639fbd0e761f7cffe025bf8","slug":"faa-opens-new-probe-against-boeing-investigators-will-probe-787-dreamliner-jets-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boeing: एफएए ने बोइंग के खिलाफ नई जांच शुरू की, विमानों के निर्माण के दौरान निरीक्षण में लापरवाही का है मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Boeing: एफएए ने बोइंग के खिलाफ नई जांच शुरू की, विमानों के निर्माण के दौरान निरीक्षण में लापरवाही का है मामला
Tue, 07 May 2024 03:30 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 07 May 2024 03:30 PM IST
सार
एफएए ने कहा कि जांच यह निर्धारित करने के लिए किया जा रहा है कि विमानों के निर्माण के दौरान जरूरी निरीक्षण किए गए या नहीं। एफएए के जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या कंपनी के कर्मचारियों ने विमान रिकॉर्ड में हेराफेरी की है?
विज्ञापन
बोइंग के खिलाफ जांच
- फोटो : i-stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बोइंग के खिलाफ एक और जांच शुरू की है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सोमवार को बताया कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या बोइंग के कर्मचारी विमान निर्माता के 787 जेट विमानों की गुणवत्ता की जांच करने में असफल रहे?
विज्ञापन
एफएए ने कहा कि जांच यह निर्धारित करने के लिए किया जा रहा है कि विमानों के निर्माण के दौरान जरूरी निरीक्षण किए गए या नहीं। एफएए के जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या कंपनी के कर्मचारियों ने विमान रिकॉर्ड में हेराफेरी की है?
विज्ञापन
एफएए ने कहा कि जांच के दौरान बोइंग के कर्मचारी उन ड्रीमलाइनर विमानों का निरीक्षण करेंगे जो कंपनी ने अभी तक अपने एयरलाइन ग्राहकों को नहीं दिए हैं। कंपनी के कर्मचारी वर्तमान में उड़ान भरने वाले विमानों की जांच के लिए भी एक योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
एफएए ने कहा कि बोइंग ने अपनी होर से ही हमें अप्रैल में सूचित किया था कि हो सकता है कि उसके कर्मचारियों ने 787 ड्रीमलाइनर विमानों के पंखों को उसकी बॉडी में जोड़ने के दौरान कई आवश्यक निरीक्षण पूरे नहीं किए हों।