फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Exports up 3.74 percent in January

जनवरी में निर्यात 3.74 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा कम हुआ

Fri, 15 Feb 2019 07:36 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नयी दिल्ली
भाषा, नयी दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Exports up 3.74 percent in January
business
रत्न एवं आभूषण, औषधि तथा रसायन जैसे क्षेत्रों में वृद्धि से देश का निर्यात जनवरी में 3.74 प्रतिशत बढ़कर 26.36 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने आयात 41 अरब डॉलर रहा। इससे व्यापार घाटा कम होकर 14.73 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में व्यापार घाटा 15.67 अरब डॉलर था।
विज्ञापन


स्वर्ण आयात भी इस साल जनवरी में 38.16 प्रतिशत बढ़कर 2.31 अरब डॉलर रहा जो 2018 के इसी महीने में 1.67 अरब डॉलर था। मंत्रालय के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान निर्यात 9.52 प्रतिशत बढ़कर 271.8 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात भी 11.27 प्रतिशत बढ़कर 427.73 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में व्यापार घाटा बढ़कर 155.93 अरब डॉलर रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2017-18 की इसी अवधि में 136.25 अरब डॉलर रहा था। जनवरी में तेल आयात 3.59 प्रतिशत बढ़कर 11.24 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed