{"_id":"5bb8518f867a550c86749437","slug":"exclusive-talks-between-tata-sky-sony-and-tv-today-fails-finally-total-33-channels-to-go-off-air","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निराश कर सकती है आपको यह खबर, टाटा स्काई पर नहीं दिखेंगे सोनी पिक्चर्स, टीवी टुडे के चैनल्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
निराश कर सकती है आपको यह खबर, टाटा स्काई पर नहीं दिखेंगे सोनी पिक्चर्स, टीवी टुडे के चैनल्स
अनंत पालीवाल, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
tata sky
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा स्काई के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (एसपीएन) और इंडिया टुडे का टाटा स्काई से व्यापारिक गठजोड़ लगभग समाप्त हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों के बीच वार्ता पूरी तरह से विफल हो गई है।
अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार टाटा स्काई जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म से सोनी पिक्चर्स और इंडिया टुडे ग्रुप के सभी चैनलों को हटा देगा। इसके बाद इस डीटीएच प्लेटफॉर्म पर लोगों को अधिकांश चैनल नहीं मिलेंगे।
यह चैनल भी हो जाएंगे बंद
अब बातचीत के पूरी तरह से विफल हो जाने के बाद अभी टाटा स्काई पर चल रहे यह 11 चैनल (सोनी, सोनी एचडी, सोनी सब, सोनी मैक्स, सोनी सिक्स, सोनी टेन 1, टेन 1 एचडी, टेन 2 एचडी, टेन 3, पिक्स एचडी और आज तक) का प्रसारण भी पूरी तरह से बंद हो सकता है। इससे पहले टाटा स्काई ने 22 चैनलों का प्रसारण पूरी तरह से अपने प्लेटफॉर्म पर बंद कर दिया है।
विज्ञापन
टूट गई बातचीत
ईएसपीएन के वितरण अध्यक्ष राजेश कौल ने कहा की 31 जुलाई को अनुबंध खत्म हो जाने पर टाटा स्काई ने उनके नेटवर्क से थोड़ा और समय मांगा था ताकी इस मसले पर बातचीत कामयाब हो जाए। परंतु टाटा स्काई ने तो आगे बढ़कर बिना किसी सलाह मशविरे के उसके 22 चैनलों को ही बंद कर दिया। अगर इसे उनके हमारे चैनलों को बंद करने के हिसाब से देखा जाए, तो सचमुच यह बातचीत टूट गई है।

देना होगा नोटिस
dth
ट्राई इंटरकनेक्शन अधिनियमों के अनुसार कोई भी सेवा चालक चैनल प्रसारण केंद्रों को कम से कम तीन सप्ताह का लिखित नोटिस और उपभोक्ताओं को कारण स्पष्ट किये बिना प्रसारण बंद नहीं कर सकता है। अधिनियम यह भी कहता है कि, "टेलीविजन चैनलों के वितरकों के लिए आवश्यक है कि वे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रस्तावित चैनल के प्रसारण निलंबन की तिथि के बारे में उसी चैनल पर 15 दिन पहले से स्क्रीन स्क्रॉल के द्वारा सूचित करना शुरू कर दें।"
1 अक्टूबर को बंद कर दिए थे चैनल
टाटा स्काई ने सोनी और टीवी टुडे नेटवर्क के सभी चैनलों को बिना बताए 1 अक्टूबर को बंद कर दिया था। दर्शकों ने जब टीवी खोला तो खुद को ठगा हुआ पाया। इससे ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों और जनता में काफी रोष उत्पनन हो गया था। लोगों ने सोशल मीडिया पर टाटा स्काई के फैसले के खिलाफ न्यायालय में जाने की धमकी भी दी थी।
बता दें कि टाटा स्काई का सोनी जैसे अनेक कई चैनलों से करार है। पर कुछ दिन पहले से ही चैनल प्रसारण के बजाए, उपयोगकर्ताओं को उनके टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल देने के लिए एक संदेश प्रदर्शित किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की थी कि मिस कॉल सेवा भी काम नहीं कर रही है।
टाटा स्काई ने दिया यह जवाब
टाटा स्काई ने जवाब देते हुए कहा कि ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों से समझौता न होने के कारण ऐसा कदम उठाना पड़ा।

Hi, commercial negotiations with the broadcasters broke down as what they were seeking would have forced us to hike our prices. Hence we have had to drop a few channels while keeping the popular ones on. [1/2]
— Tata Sky (@TataSky) October 6, 2018
Please bear with us for some time because we are doing this in our subscribers’ interest ^Sahil [2/2]
— Tata Sky (@TataSky) October 6, 2018