{"_id":"61da9effaa1f2204f9524f1c","slug":"ex-rbi-governor-urjit-patel-appointed-vice-president-of-asian-infrastructure-investment-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने, भारत को होगा बड़ा लाभ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नियुक्ति: पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने, भारत को होगा बड़ा लाभ
Sun, 09 Jan 2022 02:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:34 PM IST
सार
भारत एआईआईबी का संस्थापक सदस्य है। चीन के बाद भारत के पास ही इसके दूसरे सर्वाधिक मतदान के अधिकार हैं। इस बैंक के अध्यक्ष चीन के पूर्व वित्त उपमंत्री जिन लिकुआन हैं।
विज्ञापन
उर्जित पटेल ,एआईआईबी के उपाध्यक्ष
- फोटो : self
विस्तार
रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को बहुदेशीय वित्त संस्थान एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैंक के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बैंक का मुख्यालय चीन के बीजिंग शहर में है।
विज्ञापन
भारत एआईआईबी का संस्थापक सदस्य है। चीन के बाद भारत के पास ही इसके दूसरे सर्वाधिक मतदान के अधिकार हैं। इस बैंक के अध्यक्ष चीन के पूर्व वित्त उपमंत्री जिन लिकुआन हैं। 58 साल के पटेल बैंक के पांच उपाध्यक्षों में से एक होंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। संभवत: वह अगले माह पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
डीजे पांडियन का स्थान लेंगे
उर्जित पटेल एआईआईबी के निवर्तमान उपाध्यक्ष डीजे पांडियन का स्थान लेंगे। पांडियन दक्षिण एशिया, प्रशांत द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व एशिया में एआईआईबी के ऋण के प्रभारी हैं। पांडियन इसके पूर्व गुजरात के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वह इस माह के अंत तक भारत लौटने वाले हैं।
विज्ञापन
उर्जित पटेल भारतीय रिजर्व बैंक के 24 वें गवर्नर थे। उन्होंने 5 सितंबर 2016 को रघुराम राजन की विदाई के बाद पदभार ग्रहण किया था। पटेल ने दिसंबर 2018 में निजी कारणों से गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था।
भारत ले रहा 28 परियोजनाओं के लिए मदद
पांडियन ने शनिवार को अपनी विदाई भोज में बताया कि एआईआईबी में पटेल की पोस्टिंग महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत अपनी 28 परियोजनाओं के लिए बैंक से 6.7 अरब डॉलर की वित्तीय मदद ले रहा है। एशियाई विकास (ADB) के साथ एआईआईबी भारत के लिए कोविड-19 टीके खरीदने के लिए भी दो अरब डॉलर की ऋण प्रक्रिया पूरी कर रहा है। दो अरब डॉलर के इस ऋण में से मनीला स्थित एडीबी से 1.5 अरब डॉलर का कर्ज मिलने की उम्मीद है, जबकि एआईआईबी 50 करोड़ डॉलर की मदद प्रदान करने पर विचार कर रहा है। एआईआईबी ने हाल ही में चेन्नई मेट्रो रेल प्रणाली के विस्तार के लिए 35.67 करोड़ डॉलर का ऋण दिया था। बैंक ने बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना को भी वित्त पोषित किया है।