फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   European Central Bank announces massive stimulus plan to calm markets from corona virus

कोरोना वायरस संकट: ऐसे आर्थिक नुकसान को रोकेगा यूरोपीय सेंट्रल बैंक

Thu, 19 Mar 2020 10:59 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Mar 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
European Central Bank announces massive stimulus plan to calm markets from corona virus
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) ने बाजार में नकदी बढ़ाने के इरादे से 750 अरब यूरो यानी 820 अरब डॉलर मूल्य के सरकारी और निजी कंपनियों के बांड खरीदने की घोषणा की है। कोरोना वायरस महामारी से आर्थिक नुकसान को रोकने के उपाय के तहत ईसीबी ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


बुधवार को लिया निर्णय
ईसीबी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि देर शाम 25 सदस्यीय संचालन परिषद के सदस्यों की फोन पर बातचीत के बाद यह निर्णय किया गया। इससे पहले, अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों ने भी आर्थिक संकट से पार पाने के लिये नीतिगत पहल की थी।
विज्ञापन


नागिरकों की मदद के लिए प्रतिबद्ध
ईसीबी ने कहा कि वह इस चुनौतीपूर्ण समय में यूरो क्षेत्र के सभी नागिरकों की मदद के लिए अपनी भूमिका निभाने को लेकर प्रतिबद्ध है। आलोचकों ने हाल ही में यूरो क्षेत्र की मदद के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरह पर्याप्त कदम नहीं उठाने को लेकर ईसीबी की निंदा की थी। ईसीबी के ताजा कदम की विश्लेषकों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था के लिए होगा मददगार

पिकटेट वेल्थ मैनेजमेंट के रणनीतिकार फ्रेडरिक डुकरोजेट ने कहा कि अगर राजकोषीय कदम भी उठाया जाता है तो ईसीबी की ताजा पहल यूरो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए पासा पलटने वाला साबित होगी।

इटली में 24 घंटों में 475 लोगों की मौत
दुनियाभर में आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं  दो लाख लोग संक्रमित हैं। इटली में 24 घंटो में 475 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के दो सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चीन में पहली बार कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया है लेकिन विदेशों से ‘आयातित’ संक्रमण के मामलों में तेजी दर्ज की गई। 


चीन में पहली बार कोरोना वायरस का कोई घरेलू मामला नहीं
चीन में कोरोना वायरस के मामले जनवरी में दर्ज करना शुरू किए जाने के बाद से पहली बार बृहस्पतिवार को ऐसा हुआ कि देश में संक्रमण का एक भी घरेलू मामला सामने नहीं आया लेकिन विदेशों से ‘आयातित’ संक्रमण के मामलों में तेजी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि विदशों से संक्रमण के 34 मामले सामने आए हैं और यह आंकड़ा पिछले दो सप्ताह में सर्वाधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed