फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Equity mutual funds inflow hits 4-month high at Rs 12546 crore in January on strong SIP flows

SIP: एसआईपी प्रवाह बढ़ने से इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश चार महीने में सबसे ज्यादा

Fri, 10 Feb 2023 05:52 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Feb 2023 05:52 AM IST
सार

निवेश मंच फायर्स के शोध प्रमुख गोपाल कावालीरेड्डी ने कहा कि शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड में भरोसा बना हुआ है।

विज्ञापन
Equity mutual funds inflow hits 4-month high at Rs 12546 crore in January on strong SIP flows
Mutual Fund SIP - फोटो : iStock

विस्तार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश जनवरी, 2023 में चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कुल 12,546 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुताबिक, यह लगातार 23वां महीना है, जब इक्विटी शेयर से जुड़ी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश हुआ है। 

विज्ञापन


इससे पहले, दिसंबर, 2022 में 7,303 करोड़,  नवंबर में 2,258 करोड़ और अक्तूबर में 9,390 करोड़ रुपये का निवेश आया था। हालांकि, सितंबर में 14,100 करोड़ की निकासी हुई थी। मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य कारोबार अधिकारी अखिल चतुर्वेदी ने कहा कि एसआईपी के जरिये निवेश में तेजी से इक्विटी म्यूचुअल फंड में प्रवाह बढ़ा है। 

विज्ञापन
  • जनवरी में 12,546 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी म्यूचुअल फंड में आया।


बना हुआ है भरोसा
निवेश मंच फायर्स के शोध प्रमुख गोपाल कावालीरेड्डी ने कहा कि शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड में भरोसा बना हुआ है। जनवरी में 12,546 करोड़ का प्रवाह इसका उदाहरण है। मासिक आधार पर यह 72% अधिक है। उधर, एसआईपी निवेश जनवरी में बढ़कर 13,856 करोड़ पहुंच गया। लगातार चौथे माह यह निवेश 13,000 करोड़ से ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed