फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Emphasis on mission mode expansion of PNG in cities, government targets 50 lakh new connections

PNG: शहरों में पीएनजी का विस्तार मिशन मोड में करने पर जोर, सरकार ने रखा 50 लाख नए कनेक्शन देने का लक्ष्य

Sat, 28 Mar 2026 06:10 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Sat, 28 Mar 2026 06:10 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने शहरी भारत में पीएनजी नेटवर्क के तेज विस्तार पर जोर देते हुए 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य तय किया है। बैठक में सिंगल-विंडो अप्रूवल, बेहतर समन्वय और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया है। 

विज्ञापन
Emphasis on mission mode expansion of PNG in cities, government targets 50 lakh new connections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र को गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के विस्तार को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को एक समीक्षा बैठक में सिंगल-विंडो अप्रूवल की व्यवस्था को संस्थागत बनाने, शहरी योजना में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर को शामिल करने, अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और मौजूदा शहरी विकास योजनाओं के साथ समन्वय बढ़ाने जैसे अहम बिंदुओं पर जोर दिया।

विज्ञापन

कितने नए पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य?

बैठक में उन्होंने कहा कि शहर आर्थिक विकास के प्रमुख इंजन हैं और पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को तेज करने के लिए मिशन मोड में काम करने की जरूरत है। आवास व शहरी कार्य मंत्रालय के अनुसार, 50 लाख नए पीएनजी कनेक्शन देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी तय किया गया है।

विज्ञापन

सरकार ने पीएनजी को ज्यादा सुरक्षित बताया?

इस बैठक में विभिन्न हितधारकों ने शहरी भारत में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को तेज करने और आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा की। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से दी गई प्रस्तुति में पीएनजी को एलपीजी के मुकाबले अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या-क्या है चुनौतियां?

हालांकि, बैठक में कुछ प्रमुख चुनौतियों की भी पहचान की गई, जिनमें नगर निकायों से अनुमति में देरी, राइट ऑफ वे (RoW) की मंजूरी और सड़कों की बहाली पर अधिक शुल्क शामिल हैं, जो नेटवर्क विस्तार में बाधा बन रहे हैं।

वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में हो रहे बदलावों का जिक्र

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में हो रहे बदलावों का जिक्र करते हुए पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की आवश्यकता बताई, ताकि ऊर्जा सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने राज्यों और शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) से PNG अपनाने को बढ़ावा देने की अपील की, खासकर उन क्षेत्रों में जहां इसकी सुविधा पहले से उपलब्ध है।

अफवाहों और कालाबाजारी को रोकने पर जोर

वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आवश्यक ईंधन आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने, अफवाहों पर रोक लगाने और कालाबाजारी को रोकने पर जोर दिया। उन्होंने राज्यों को निगरानी तंत्र मजबूत करने और उपभोक्ताओं को LPG से PNG की ओर संक्रमण के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी, साथ ही स्कूलों और कॉलेजों जैसे सार्वजनिक संस्थानों को प्राथमिकता देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed