फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Emerging countries like India will outperform global markets, claims Goldman Sachs

Global Markets: वैश्विक बाजारों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे भारत जैसे उभरते देश, गोल्डमैन सैश का दावा

Mon, 17 Nov 2025 05:09 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Mon, 17 Nov 2025 05:09 AM IST
सार

इस दौरान अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में अमेरिकी शेयर बाजार 6.5 फीसदी, यूरोप 7.1 फीसदी और जापान 8.2 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। जापान को छोड़कर एशियाई बाजारों में 10.3 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Emerging countries like India will outperform global markets, claims Goldman Sachs
भारत अन्य उभरते इक्विटी बाजारों के साथ बेहतर स्थिति में - फोटो : एएनआई

विस्तार

वैश्विक अनिश्चितताओं और टैरिफ संकट के बावजूद भारत अन्य उभरते इक्विटी बाजारों के साथ बेहतर स्थिति में है। वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। गोल्डमैन सैश का मानना है कि आय वृद्धि के दम पर भारत जैसे उभरते बाजार अगले 10 साल में अमेरिका, यूरोप और जापान जैसे बड़े बाजारों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और निवेशकों को 10.9 फीसदी का सालाना रिटर्न देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में अमेरिकी शेयर बाजार 6.5 फीसदी, यूरोप 7.1 फीसदी और जापान 8.2 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। जापान को छोड़कर एशियाई बाजारों में 10.3 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि उभरते बाजारों में वृद्धि का नेतृत्व भारत और चीन करेंगे, जहां प्रति शेयर आय (ईपीएस) में मजबूती देखी जा रही है। आने वाले समय में नीतिगत सुधारों की मदद से दोनों देशों में शेयरधारकों को मिलने वाले रिटर्न में सुधार देखा जा सकता है। एसएंडपी 500 सूचकांक पर गोल्डमैन सैश का मानना है कि यह अगले दशक में सालाना औसतन 6.5 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जेफरीज की रिपोर्ट: रुपये के लिए 2025 खराब, विदेशी निवेशकों ने बेचे 1.6 अरब डॉलर के शेयर

हर साल 13% बढ़ेगी आय
रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे और अनुकूल जनसांख्यिकीय परिस्थितियों के कारण भारत में आय वृद्धि अगले 10 साल में सालाना 13 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ेगी। हालांकि, मूल्यांकन अब भी बाधा बना हुआ है, लेकिन यह वैश्विक इक्विटी बाजार के दृष्टिकोण पर हावी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed