फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   elon musk sees fortune climb by 33.8 billion in a day as tesla powers ahead

उछाल: एलन मस्क के लिए 2022 की शानदार शुरुआत, पहले ही दिन संपत्ति में हुआ इतना इजाफा

Tue, 04 Jan 2022 11:00 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 AM IST
सार

Elon Musk Networth Climb By 33.8 Billion In A Day: दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क के लिए 2022 की शुरुआत शानदार हुई। साल के पहले दिन ही मस्क की संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ है और एक दिन में ही यह बढ़कर 304 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। मस्क ने सोमवार को प्रति घंटे 1.41 अरब डॉलर कमाए हैं। 

विज्ञापन
elon musk sees fortune climb by 33.8 billion in a day as tesla powers ahead
एलन मस्क - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और स्पेसएक्स व टेस्ला जैसी दिग्गज कंपनियों के मालिक एलन मस्क के लिए नए साल 2022 का आगाज बेहद शानदार रहा है। दरअसल, साल के पहले दिन ही मस्क की संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ है और एक दिन में ही यह बढ़कर 304 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। मस्क ने सोमवार को प्रति घंटे 1.41 अरब डॉलर कमाए हैं। 

विज्ञापन


ढाई लाख करोड़ रुपये की वृद्धि
विश्व के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में आई तेजी के चलते उनकी दौलत बढ़ी है। इससे मस्क की नेटवर्थ में एक दिन में 33.8 अरब डॉलर यानी करीब 2,51,715 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस इजाफे के साथ एलन मस्क की नेटवर्थ 304 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन


टेस्ला के शेयरों में जोरदार तेजी
दरअसल, साल के पहले कारोबारी दिन एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में 14 फीसदी तेजी आई। चौथी तिमाही में रिकॉर्ड डिलिवरी के चलते कंपनी का शेयर सोमवार को 13.5 फीसदी की तेजी के साथ 1,199.78 डॉलर पर पहुंच गया। बता दें कि यह तेजी लगभग 10 महीने की समयावधि में टेस्ला की एक दिन में सबसे बड़ी छलांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
विशेषज्ञों की मानें तो 2022 की शुरुआत जिस तेजी से हुई है पूरे साल टेस्ला का प्रदर्शन दमदार रहने की उम्मीद है। बर्लिन और टेक्सास में नई फैक्टरी के बनने से कंपनी के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और डिलिवरी में तेजी आएगी। टेस्ला को भी कलपुर्जों की कमी से जूझना पड़ रहा है, लेकिन उसने नए तरीके अपनाकर इसे संभाल लिया है जिसका असर दिख रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed