फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk's Tesla kicks off hiring in India amid strengthening ties with government

Tesla In India: मस्क-मोदी मुलाकात के ठीक बाद ही टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती, EV बाजार में प्रवेश का संकेत

Tue, 18 Feb 2025 11:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 18 Feb 2025 11:39 AM IST
सार

टेस्ला के भारत आने की अटकलें ऐसे वक्त तेज हुई हैं, जब कुछ सप्ताह पहले ही सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति की घोषणा की है। इसके तहत 50 करोड़ डॉलर के न्यूनतम निवेश के साथ देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायत दी जाएगी। 

विज्ञापन
Elon Musk's Tesla kicks off hiring in India amid strengthening ties with government
Tesla - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला ने भारत में अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां शुरू कर दी हैं। इनमें व्यवसाय संचालन विश्लेषक और ग्राहक सहायता विशेषज्ञ शामिल हैं। यह कंपनी के भारत में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर भर्ती वाली नौकरी की अधिसूचना के अनुसार, ये पद मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए हैं।

विज्ञापन


किन पदों पर भर्ती शुरू?

  • सेवा सलाहकार
  • ‘पार्ट्स’ सलाहकार
  • सेवा तकनीशियन
  • सेवा प्रबंधक
  • बिक्री एवं ग्राहक सहायता
  • स्टोर प्रबंधक
  • बिक्री एवं ग्राहक सहायता
  • व्यवसाय संचालन विश्लेषक
  • ग्राहक सहायता पर्यवेक्षक
  • ग्राहक सहायता विशेषज्ञ
  • वितरण संचालन विशेषज्ञ
  • ऑर्डर संचालन विशेषज्ञ
  • आंतरिक बिक्री सलाहकार 
  • उपभोक्ता सहभागिता प्रबंधक


देश में एंट्री कब?
कंपनी को ई-मेल कर पूछा गया कि ये भर्तियां कंपनी की भारतीय बाजार में प्रवेश की योजना का हिस्सा हैं। भारत में बिक्री शुरू करने की संभावित समयसीमा क्या है। हालांकि, फिलहाल इस प्रश्न का उत्तर नहीं मिला।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी और मस्क ने अमेरिका में की थी मुलाकात
टेस्ला द्वारा भारत में नियुक्तियां कंपनी के संस्थापक और अमेरिका के अरबपति एलन मस्क की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल ही में हुई बैठक के बाद हुई हैं। भारतीय बाजार में टेस्ला के संभावित प्रवेश का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले पिछले अप्रैल में एलन मस्क ने टेस्ला दायित्वों का हवाला देते हुए आखिरी समय में भारत की अपनी प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई ईवी नीति की घोषणा के बाद शुरू हुईं अटकलें
टेस्ला के भारत आने की अटकलें ऐसे वक्त तेज हुई हैं, जब कुछ सप्ताह पहले ही सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति की घोषणा की है। इसके तहत 50 करोड़ डॉलर के न्यूनतम निवेश के साथ देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायत दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed