फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk’s Father Errol Musk Confirms of 2ND Child with His Step Daughter Know What He Said

Elon musk father: एलन मस्क के पिता ने दुनिया को चौंकाया, बोले- सौतेली बेटी से है संबंध, दो सीक्रेट बच्चे भी

Sat, 16 Jul 2022 04:10 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 16 Jul 2022 04:10 AM IST
सार

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, एरोल मस्क ने एक ब्रिटिश टैब्लॉइड को दिए एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि उनका सौतेली बेटी जाना के साथ शारीरिक संबंध है और साल 2019 में जाना ने उनकी दूसरी संतान एक बच्ची को जन्म दिया था। 
 

विज्ञापन
Elon Musk’s Father Errol Musk Confirms of 2ND Child with His Step Daughter Know What He Said
errol musk and jana - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स जैसी प्रसिद्ध कंपनियों के मालिक, एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 76 वर्षीय एरोल मस्क ने कहा है कि उनका अपनी 35 वर्षीय सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट से जिस्मानी संबंध है और इस शारीरिक संबंध के कारण उनकी सौतेली बेटी ने उनके दो गुप्त बच्चों को भी जन्म दिया है। मस्क के पिता ने कहा है कि तीन साल पहले उनकी सौतेली बेटी ने उनके दूसरे गुप्त बच्चे को जन्म दिया था।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, एरोल मस्क ने एक ब्रिटिश टैब्लॉइड को दिए एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि उनका सौतेली बेटी जाना के साथ शारीरिक संबंध है और साल 2019 में जाना ने उनकी दूसरी संतान, एक बच्ची को जन्म दिया था। 
विज्ञापन


एलन मस्क के पिता 76 वर्षीय दक्षिण अफ़्रीकी इंजीनियर एरोल मस्क ने अपनी बेटी के साथ जिस्मानी रिश्ते पर बात करते हुए यह भी कहा है कि पृथ्वी पर केवल एक ही चीज है, और वह यह है कि हम बच्चे पैदा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वी पर केवल एक ही चीज है, और वह यह है कि हम बच्चे पैदा करते हैं। -  एरोल मस्क


एरोल मस्क के अनुसार उनकी और जाना की पहली संतान ने 2017 में जन्म लिया था। उस समय जाना ने अपने और एरोल के पहले बच्चे, एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम इलियट रश है।


जाना बेजुइडेनहाउट एरोल की दूसरी पत्नी हाइड बेजुइडेनहाउट की बेटी हैं, जिनसे उन्होंने 1979 में एलन की मां मेय हल्दमैन मस्क से अलग होने के बाद साल 1992 में शादी की थी।

एरोल और हाइड के दो जैविक बच्चे हैं लेकिन उन्होंने जाना को पालने में भी मदद की, जो सिर्फ 4 साल की थी जब एरोल उसके सौतेले पिता बने थे। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एरोल और हायड ने अंततः 18 साल बाद तलाक ले लिया था। 

एलन मस्क पिता एरोल को नहीं करते हैं पसंद

एरोल से जब पूछा गया कि उनके परिवार ने इस चौंकाने वाली खबर पर क्या प्रतिक्रिया दी, तो एरोल ने बताया कि जब 2017 में उनके बच्चे के साथ जाना की पहली गर्भावस्था का पता चला तो उसने एलन मस्क को झकझोर दिया था और उसी वक्त एलन और उसके पिता के बीच कठोर मतभेद पैदा हो गए थे। एलन मस्क अभी भी अपने पिता को इस वजह से पसंद नहीं करते हैं। वे अब भी इसके बारे में थोड़ा डरावना महसूस करते हैं, क्योंकि वह उनकी बहन है, उनकी सौतेली बहन।”


खुद नौ बच्चों के पिता हैं एलन मस्क

आपको बता दें कि अभी हाल ही में सात बच्चों के पिता एलन मस्क के बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि एलन ने अपनी कंपनी न्यूरालिंक में कार्यरत एक अधिकारी के साथ संबंध बनाए थे और उसने उनके दो बच्चों को जन्म दिया था। इस तरह से एलन की कुल नौ संतानें हैं, जिनकी माएं अलग-अलग हैं। अब उनके पिता की इस चौंकाने वाली खबर के खुलासे के बाद स्पेसएक्स के मालिक के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed