Biz Updates: मस्क ने टेस्ला का निबंधन डेलावेयर से टेक्सास स्थानांतरित किया, ट्वीट कर दी जानकारी
Biz Updates: स्पेसएक्स की ओर से टेक्सास के राज्य सचिव को बुधवार को की गई एक फाइलिंग से पता चला कि कंपनी अपने व्यापार निगमन स्थान को डेलावेयर से टेक्सास में स्थानांतरित करना चाहता है। सीएनएन के अनुसार, एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा यह कदम डेलावेयर राज्य के न्यायाधीश द्वारा मस्क के 2018 टेस्ला वेतन पैकेज को खारिज करने के बाद आया है।
विस्तार
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार (स्थानीय समय) को घोषणा की कि स्पेसएक्स ने अपने निगमन की स्थिति को डेलावेयर से टेक्सास स्थानांतरित कर दिया है। एलोन मस्क ने एक्स पर पोस्ट किया, "स्पेसएक्स ने अपने निगमन की स्थिति को डेलावेयर से टेक्सास में स्थानांतरित कर दिया है! यदि आपकी कंपनी अभी भी डेलावेयर में निबंधित है, तो मैं जल्द से जल्द दूसरे राज्य में जाने की सलाह देता हूं।"
SpaceX has moved its state of incorporation from Delaware to Texas!
If your company is still incorporated in Delaware, I recommend moving to another state as soon as possible. pic.twitter.com/B7FLByL2dY— Elon Musk (@elonmusk) February 15, 2024विज्ञापन
इस बीच, स्पेसएक्स की ओर से टेक्सास के राज्य सचिव को बुधवार को की गई एक फाइलिंग से पता चला कि कंपनी अपने व्यापार निगमन स्थान को डेलावेयर से टेक्सास में स्थानांतरित करना चाहता है। सीएनएन के अनुसार, एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा यह कदम डेलावेयर राज्य के न्यायाधीश द्वारा मस्क के 2018 टेस्ला वेतन पैकेज को खारिज करने के बाद आया है। अदालत ने एक शेयरधारक के पक्ष में फैसला सुनाया था इस वेतन पैकेज को चुनौती दी थी।
एसएंडपी ग्लोबल ने भारत के बढ़ते बाजार पर रिसर्च चैप्टर लॉन्च किया
वैश्विक वित्तीय सूचना और विश्लेषण फर्म एसएंडपी ग्लोबल ने एक भारत- केंद्रित उत्पाद 'इंडिया रिसर्च चैप्टर' लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य भारत के लिए अवसरों, जोखिमों और क्षमता पर ध्यान केंद्रित करने वाली अंतर्दृष्टि विकसित करना है। भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहता है। इस पहल में विश्लेषकों और भौगोलिक क्षेत्रों के विभिन्न एसएंडपी ग्लोबल डिवीजनों के विशेषज्ञों के इनपुट शामिल किए जाएंगे। इसका पहला प्रमुख प्रकाशन 2024 के मध्य में होने की उम्मीद है। 'इंडिया रिसर्च चैप्टर' एक विस्तृत क्षेत्र को कवर करेगा। इसके तहत अर्थशास्त्र, प्रौद्योगिकी, जनरेटिव एआई, बैंकिंग, वित्त, मोटर वाहन, देश जोखिम, पूंजी बाजार, आपूर्ति शृंखला, ऊर्जा संक्रमण, बुनियादी ढांचा और स्थिरता पर अध्ययन किया जाएगा।
बोइंग ने निखिल जोशी को बीडीआई का एमडी नियुक्त किया
बोइंग ने बोइंग डिफेंस इंडिया (बीडीआई) के प्रबंध निदेशक के रूप में निखिल जोशी की नियुक्ति की घोषणा की है।
कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने आईटी रिटर्न संशोधित किया
अपने परिसर से 350 करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने के बाद चर्चा में आए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू ने अपने आयकर रिटर्न को संशोधित किया है और 150 करोड़ रुपये का कर भुगतान किया है। उन्होंने दलील दी है कि बरामद नकदी का एक हिस्सा चालू वित्त वर्ष में कारोबारी लेनदेन से संबंधित है और अगले वित्त वर्ष में इसे रिटर्न में दिखाना जरूरी है। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि बरामद कुल नकदी में से 50 करोड़ रुपये के बारे में अब भी कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में, इस पर अनुमानित जुर्माना और कर लगाया जाएगा।
सरकार ने क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया
सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 3,200 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 3,300 रुपये प्रति टन कर दिया है। यह कर एक विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार डीजल के निर्यात पर एसएईडी को भी शून्य से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल और विमान ईंधन या एटीएफ पर शुल्क शून्य पर बरकरार रखा जाएगा। नई दरें 16 फरवरी से प्रभावी हो गई हैं। भारत ने पहली बार 1 जुलाई, 2022 को अप्रत्याशित लाभ कर लगाया, इसके साथ ही यह उन देशों की सूची में शामिल हो गया जो ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाते हैं। पिछले दो हफ्तों में तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवारे कर दरों की समीक्षा की जाती है।