फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Edible oils import up 63 per cent to Rs 1.17 lakh crore in 2020-21

चिंताजनक: 44 हजार टन खाद्य तेल का कम आयात फिर भी 45,375 करोड़ ज्यादा चुकाए

Wed, 17 Nov 2021 04:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 17 Nov 2021 04:39 AM IST
सार

खाद्य तेलों के संगठन (सीईए) ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान खाद्य तेलों के आयात में 44 हजार टन की कमी भी रही, फिर भी ज्यादा रकम चुकानी पड़ी।   

विज्ञापन
Edible oils import up 63 per cent to Rs 1.17 lakh crore in 2020-21
1.17 लाख करोड़ रुपये रहा खाद्य तेल का आयात बिल - फोटो : pixabay

विस्तार

पाम सहित अन्य खाद्य तेलों की कीमतों में आए भारी-भरकम उछाल की वजह से पिछले विपणन वर्ष में भारत का आयात बिल 63 फीसदी बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

विज्ञापन


सीईए के मुताबिक, खाद्य तेल विपणन वर्ष 2020-21 (नवंबर-अक्तूबर) में कुल 131.31 लाख टन खाद्य तेल का आयात हुआ। यह 2019-20 के 131.75 लाख टन से 44 हजार टन कम रहा। बावजूद इसके भारत को 1.17 लाख करोड़ रुपये चुकाने पड़े, जो पिछले साल आयात पर खर्च हुए 71,625 करोड़ से 45,375 करोड़ रुपये कम हैं।
विज्ञापन


संगठन ने कहा कि सरकार ने घरेलू बाजार में कीमतें थामने के लिए पिछले दिनों आयात शुल्क में बदलाव किया था। इस वजह से भी पिछले कुछ महीने आयात पर असर पड़ा। हालांकि, अब तेजी आ रही और रिफाइंड तेल का आयात 6.86 लाख टन बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते विपणन वर्ष में कुल वनस्पति तेल का आयात भी 2019-20 के समान रहा और महज 6 हजार टन का उछाल दिखा। इस दौरान जहां खाद्य तेलों की आवक में कमी आई, वहीं अखाद्य तेल का आयात 50,650 टन बढ़ गया है। 1 नवंबर को देश में कुल खाद्य तेल का भंडार 17.05 लाख टन रहा, एक अक्तूबर के मुकाबले तीन लाख टन कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed