{"_id":"629b3a12a8e4216e455fb445","slug":"ed-starts-process-to-sell-off-nirav-modis-mumbai-homes-and-other-assets-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Auction: नीरव मोदी के 110 करोड़ के फ्लैटों समेत इन संपत्तियों की हो रही नीलामी, ईडी ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Auction: नीरव मोदी के 110 करोड़ के फ्लैटों समेत इन संपत्तियों की हो रही नीलामी, ईडी ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया
Sat, 04 Jun 2022 04:25 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Jun 2022 04:25 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय, वसूली के लिए भगोड़ हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी कर रहा है। जून की शुरुआत में पहले दो दिन भी ईडी ने नीरव मोदी से संबंधित कई चीजों की नीलामी की थी। इनमें 90 लाख रुपये की दो लग्जरी घड़ी समेत अन्य कीमती संपत्तियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन
नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी।
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत उनके वर्ली स्थित समुद्र महल में 110 करोड़ के तीन फ्लैट, ब्रीच कैंडी में एक फ्लैट, नीरव मोदी का अलीबाग बंगला, एक पवन चक्की और एक सौर ऊर्जा परियोजना की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
पीएनबी को दिया था बड़ा धोखा
यहा बता दें कि नीरव मोदी ने लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए दुबई और हांगकांग में निर्यातकों को भुगतान जारी करने का अनुरोध करते हुए बढ़े हुए आयात बिल जमा करके पीएनबी को धोखा दिया था। लेकिन ये सभी कंपनियां नीरव मोदी के नेतृत्व में संचालित फर्जी कंपनियां थीं। नीरव पर 6500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले का खुलासा 2018 में हुआ था, जिसके बाद वह देश छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
1.80 करोड़ की दो घड़ियां नीलाम
प्रवर्तन निदेशालय, वसूली के लिए नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी कर रही है। जून की शुरुआत में भी ईडी ने नीरव मोदी से संबंधित कई चीजों की नीलामी की थी। इनमें 90 लाख रुपये की दो लग्जरी घड़ी भी शामिल थीं। हालांकि, एक अन्य घड़ी भी 20 लाख रुपये की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटिंग, घड़ियों और वाहनों की नीलामी से ईडी को करीब 130 करोड़ रुपये वसूल हुए हैं।
विज्ञापन