{"_id":"60f157ff8ebc3ee59b7ff7ad","slug":"ed-said-sbi-led-consortium-recovers-rs-792-cr-by-selling-shares-of-mallya-nirav-modi-choksi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी: माल्या, नीरव और चोकसी को झटका, ऋणदाताओं के समूह ने वसूले 792.11 करोड़ रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ईडी: माल्या, नीरव और चोकसी को झटका, ऋणदाताओं के समूह ने वसूले 792.11 करोड़ रुपये
Fri, 16 Jul 2021 03:27 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:27 PM IST
सार
भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में बैंकों के समूह ने शुक्रवार को विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के जब्त शेयरों की बिक्री कर 792.11 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नेतृत्व में ऋणदाताओं के एक समूह ने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के जब्त शेयरों की बिक्री कर 792.11 करोड़ रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन
इससे बैंकों की हजारों करोड़ रुपये की रकम बटोरकर विदेश फरार होने वाले विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को तगड़ा झटका लगा है। अब इसके साथ ही इन तीनों की संपत्ति की बिक्री से कुल वसूली 13,109.17 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Today, SBI led consortium has further realised Rs 792.11 cr by sale of shares handed over to consortium by ED. Till date assets worth Rs 13,109.17 Cr have been handed over to bank/ confiscated to govt of India in the case of Vijay Mallya, Nirav Modi and Mehul Choksi: ED pic.twitter.com/F9L5RcU40p
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 16, 2021
18,170.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
पिछले महीने ही बैंक धोखाधड़ी के आरोपी माल्या, चोकसी और नीरव मोदी की 9,371 करोड़ रुपये की संपत्ति सरकारी बैंकों को ट्रांसफर की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत तीनों के मामले में 18,170.02 करोड़ रुपये (बैंकों को हुए कुल नुकसान का 80.45 फीसदी) की संपत्ति जब्त की गई है। साथ ही 9371.17 करोड़ रुपये की कुर्की/जब्त संपत्ति का एक हिस्सा भी सरकारी बैंकों और केंद्र सरकार को ट्रांसफर कर दिया गया है।
जांच एजेंसी ने कहा कि माल्या और भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी, जो पीएनबी घोटाले में शामिल थे, ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को उनकी कंपनियों के जरिए धन की हेराफेरी करके धोखा दिया, जिसके चलते बैंकों को कुल 22,585.83 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं पीएमएलए ने पहले भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दे दिया था। कोर्ट ने विजय माल्या की 5,600 करोड़ की संपत्ति को बैंकों को सौंपने का आदेश दिया था, जो अबतक प्रवर्तन निदेशालय के पास थी।