फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raids seven locations in Rose Valley money laundering case, seizes these luxury cars

Rose Valley Money Laundering Case: रोज वैली धनशोधन मामले में ईडी ने सात ठिकानों पर की छापेमारी, इन लग्जरी कारों को किया जब्त

Sat, 13 Nov 2021 11:11 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Nov 2021 11:11 AM IST
सार

Rose Valley Money Laundering Case: संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि उसने 10 नवंबर को पश्चिम बंगाल में सात स्थानों पर छापे मारे और दो महिंद्रा बोलेरो एसयूवी, एक होंडा सिटी कार, एक टोयोटा इनोवा, एक टाटा इंडिका, एक हुंडई वेरना और एक कार जब्त की गई। इनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
ED raids seven locations in Rose Valley money laundering case, seizes these luxury cars
Rose Vally - फोटो : Social Media

विस्तार

करोड़ों रुपये के रोज वैली धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में ताजा छापेमारी की है। इस कार्रवाई में ईडी ने सात चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। संघीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने 10 नवंबर को पश्चिम बंगाल में सात स्थानों पर छापे मारे, यहां से दो महिंद्रा बोलेरो एसयूवी, एक होंडा सिटी कार, एक टोयोटा इनोवा, एक टाटा इंडिका, एक हुंडई वेरना और एक कार जब्त की गई। इनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
इन वाहनों को रोज वैली समूह की कंपनियों द्वारा अपराध की आय से अधिग्रहित किया गया था। गौरतलब है कि रोज वैली समूह की कंपनियों पर विभिन्न नकली और काल्पनिक योजनाओं को चलाकर और पुनर्भुगतान में चूक करके जनता से भारी मात्रा में धन इकट्ठा करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में अब तक कुल 1,103.61 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। 
विज्ञापन


क्या है रोज वैली धन शोधन मामला 
प्रवर्तन निदेशालय ने साल 2014 में फर्म, उसके अध्यक्ष गौतम कुंडू और अन्य के खिलाफ धनशोधन का आपराधिक मामला दर्ज किया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें कोलकाता में गिरफ्तार किया गया था। कोलकाता में एक विशेष पीएमएलए अदालत ने रोज वैली समूह की एक कंपनी के अधिकारी अरुण मुखर्जी को धनशोधन मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल कड़े कारावास की सजा सुनाई है। ईडी के अनुसार, रोज वैली समूह ने इन योजनाओं के तहत निवेशकों से 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed