{"_id":"636e3ffd74e0c82042122cd1","slug":"ed-raids-binance-crypto-exchange-seized-bitcoins-worth-rs-22-82-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: बाइनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज पर ईडी की दबिश, 22.82 करोड़ रुपये के बिटकॉइन जब्त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Action: बाइनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज पर ईडी की दबिश, 22.82 करोड़ रुपये के बिटकॉइन जब्त
Fri, 11 Nov 2022 09:42 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि उसने बाइनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया है। ईडी ने यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के तहत की है। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार कार्रवाई के दौरान 22.82 करोड़ रुपये के लगभग 150.22 बिटकॉइन को फ्रीज कर दिया गया है। ईडी के अनुसार यह कार्रवाई ई-नगेट्स नाम के एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन की जांच से संबंधित मामले में की गई है।
विज्ञापन
रोल्स रॉयस से जुड़े भ्रष्टाचार में 8.7 करोड़ जब्त
लंदन स्थित रोल्स रॉयस से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में धनशोधन रोधी कानून के तहत 8.7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। कहा जाता है कि उसने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों जैसे एचएएल, ओएनजीसी और गेल से अनुबंध हासिल करने के लिए एक एजेंट को कमीशन के रूप में लगभग 80 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। मुंबई स्थित टर्बोटेक एनर्जी सर्विसेज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (टर्बोटेक) और अशोक पाटनी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में रोल्स रॉयस ने स्वीकार किया कि उसने ओएनजीसी, एचएएल और गेल के समक्ष रखे गए विभिन्न खरीद आदेशों के संबंध में अखंडता समझौते का उल्लंघन करते हुए अशोक पाटनी और उनकी संबद्ध संस्थाओं को कमीशन का भुगतान किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि इसने ओएनजीसी, एचएएल और गेल को अशोक पाटनी को दिए गए कमीशन या फीस के बदले लगभग 80 करोड़ रुपये के भुगतान की पुष्टि की, जो इस मामले में अपराध की आय है।
विज्ञापन