फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED Raids at four locations three in Bhubaneswar one in Kolkata in connection with fake bank guarantee racket

ED: फर्जी बैंक गारंटी रैकेट की जांच के सिलसिले में चार जगहों पर ईडी की छापेमारी; भुवनेश्वर और कोलकाता में दबिश

Fri, 01 Aug 2025 09:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Aug 2025 09:18 AM IST
विज्ञापन
ED Raids at four locations three in Bhubaneswar one in Kolkata in connection with fake bank guarantee racket
ED - फोटो : Adobe Stock

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक फर्जी बैंक गारंटी रैकेट की जांच के सिलसिले में चार जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है। छापेमारी भुवनेश्वर में तीन और कोलकाता में एक स्थान पर की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से 11 नवंबर, 2024 को दर्ज एक मामले के आधार पर एक ईसीआईआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) दर्ज की है।

विज्ञापन


छापेमारी के दौरान ओडिशा स्थित एक कंपनी के खिलाफ भी दबिश दी गई, जो कथित तौर पर व्यापारिक समूहों के लिए ‘‘फर्जी’’ बैंक गारंटी जारी करने का रैकेट चलाती थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने रिलायंस समूह (अनिल अंबानी) की एक कंपनी के लिए कथित तौर पर 68 करोड़ रुपये की गारंटी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन


धन शोधन का यह मामला भुवनेश्वर स्थित बिस्वाल ट्रेडलिंक नामक कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी का मामला, दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की नवंबर, 2024 की एफआईआर से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ प्रतिशत कमीशन पर फर्जी बैंक गारंटी जारी करने का चल रहा था धंधा

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने शुक्रवार को कंपनी के भुवनेश्वर स्थित तीन परिसरों और कोलकाता स्थित एक सहयोगी इकाई पर छापेमारी की। एजेंसी सूत्रों ने आरोप लगाया कि कंपनी 8 प्रतिशत कमीशन पर "फर्जी" बैंक गारंटी जारी करने की गतिविधि में लिप्त थी।


सूत्रों ने बताया कि रिलायंस एनयू बीईएसएस लिमिटेड (रिलायंस पावर की सहायक कंपनी)/महाराष्ट्र एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड की ओर से सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) को सौंपी गई 68.2 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी "फर्जी" पाई गई।

अनिल अंबानी की कंपनियों से लेन-देन से जुड़े दस्तावेज मिले

उन्होंने बताया कि ईडी ने पिछले सप्ताह मुंबई में अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस समूह की कंपनियों के खिलाफ छापेमारी के दौरान इस लेनदेन से संबंधित कुछ दस्तावेज जब्त किए। सूत्रों ने बताया कि कई कंपनियों के साथ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का पता चला है और इसकी जांच की जा रही है।

जांच के दौरान पाया गया कि ओडिशा स्थित कंपनी मूल sbi.co.in के स्थान पर s-bi.co.in ईमेल डोमेन का उपयोग कर रही थी, ताकि यह दिखावा किया जा सके कि यह पत्र देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से भेजा जा रहा है।

एसबीआई जैसा दिखने के लिए फर्जी डोमेन का किया गया इस्तेमाल

सूत्रों ने बताया कि फर्जी डोमेन का इस्तेमाल एसबीआई का रूप धारण करके एसईसीआई को "जाली" संचार भेजने के लिए किया गया था। ऐसा समझा जाता है कि ईडी ने नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्सआई) को पत्र लिखकर फर्जी ईमेल डोमेन के डोमेन पंजीकरण का विवरण मांगा है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि ओडिशा की कंपनी ने कमीशन के लिए "फर्जी" बिलों की सुविधा भी दी है और कई "अघोषित" बैंक खातों का उपयोग किया है। उन्होंने बताया कि इन बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया है।



सूत्रों ने बताया कि ओडिशा की यह कंपनी महज एक कागजी इकाई है, क्योंकि इसका पंजीकृत कार्यालय एक रिश्तेदार की आवासीय संपत्ति है और तलाशी के दौरान पते पर कंपनी का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। एजेंसी के सूत्रों ने दावा किया कि कंपनी के प्रमुख व्यक्ति अपने संचार को "छिपाने" के लिए टेलीग्राम एप में स्वत: गायब होने वाले (disappearing messages) मैसेज मोड को सक्षम कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed