फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raids against alleged associate of RJD family in homebuyer's funds fraud case

ED: लालू परिवार के 'करीबी सहयोगी' के ठिकानों पर ईडी की दबिश, दिल्ली एनसीआर में कई परिसरों चल रही छापेमारी

Tue, 12 Mar 2024 01:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

ED: केंद्रीय एजेंसी ने कत्याल को पिछले साल लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सांसद बेटी मीसा भारती और कुछ अन्य बच्चों की संलिप्तता वाले कथित भूमि के बदले रेलवे में नौकरी घोटाले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
ED raids against alleged associate of RJD family in homebuyer's funds fraud case
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के कथित ''करीबी सहयोगी'' अमित कत्याल के ठिकानों पर कार्रवाई की है। कात्याल के रियल्टी और शराब कारोबार से जुड़े समूह के खिलाफ धनशोधन की जांच के तहत दिल्ली-एनसीआर में कई परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की गई।
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी ने कत्याल को पिछले साल लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सांसद बेटी मीसा भारती और कुछ अन्य बच्चों की संलिप्तता वाले कथित भूमि के बदले रेलवे में नौकरी घोटाले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हरियाणा स्थित कृष्ण बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत स्थित कुल 27 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। अमित कात्याल और राजेश कात्याल कंपनी के प्रमोटर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने आरोप लगाया कि अमित कत्याल ने होमबायर के फंड के 200 करोड़ रुपये से अधिक श्रीलंका भेजे। उनके बेटे कृष्ण कात्याल ने अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर कर सेंट किट्स एंड नेविस से एक पासपोर्ट हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed