{"_id":"65252e70a42f1f14cf010075","slug":"ed-has-taken-possession-of-15-immovable-properties-owned-by-a-raja-action-in-vivo-pmla-case-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: धनशोधन के खिलाफ एक्शन में ईडी; ए राजा की 15 बेनामी संपत्ति जब्त, वीवो से जुड़े केस में चार गिरफ्तार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Action: धनशोधन के खिलाफ एक्शन में ईडी; ए राजा की 15 बेनामी संपत्ति जब्त, वीवो से जुड़े केस में चार गिरफ्तार
Tue, 10 Oct 2023 04:39 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 10 Oct 2023 04:39 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री डीएमके सांसद ए राजा की 15 बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के प्रबंध निदेशक, एक चीनी नागरिक, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री डीएमके सांसद ए. राजा की बेनामी कंपनी मेसर्स कोवई शेल्टर्स प्रमोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली 15 अचल संपत्तियों को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत अपने कब्जे में ले लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत द्रमुक सांसद ए राजा की 15 अचल संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीवो के खिलाफ जांच में गिरफ्तार लोगों में चीनी नागरिक भी शामिल
दूसरी ओर केंद्रीय एजेंसी ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के प्रबंध निदेशक, एक चीनी नागरिक, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चारों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
इसके बारद दिल्ली की एक कोर्ट ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता ‘वीवो’ के खिलाफ धन शोधन मामले में लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के प्रबंध निदेशक और एक चीनी नागरिक सहित चार लोगों को तीन दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जांगला ने ईडी द्वारा दायर एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया।
आरोपियों की ओर से पेश वकील नितेश राणा ने ईडी के आवेदन का विरोध करते हुए दावा किया कि आरोप झूठे हैं और ईडी के पास मामले में सबूत नहीं हैं। सूत्रों ने इन लोगों की गतिविधियों को भारत की आर्थिक संप्रभुता के लिए नुकसानदेह बताया है। ईडी ने एक स्थानीय अदालत को सौंपे गए हिरासत पत्र (रिमांड पेपर) में दावा किया कि चारों व्यक्तियों की कथित गतिविधियों ने वीवो, इंडिया को गलत तरीके से लाभ अर्जित करने में सक्षम बनाया।
गिरफ्तार किए गए इन चारों की पहचान लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के प्रबंध निदेशक हरि ओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन कयांग, चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है।
एजेंसी ने जुलाई में वीवो और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ मारा छापा
एजेंसी ने पिछले साल जुलाई में कंपनी और उससे जुड़े लोगों पर छापा मारा था और दावा किया था कि उसने चीनी नागरिकों और कई भारतीय कंपनियों से जुड़े एक बड़े धनशोधन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ईडी ने तब आरोप लगाया था कि भारत में करों के भुगतान से बचने के लिए वीवो ने 62,476 करोड़ रुपये अवैध रूप से चीन भेजे थे।