फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED cracks down on hawala operators and human trafficking racket, raids several locations

ED: हवाला ऑपरेटरों और मानव तस्करी रैकेट पर ईडी का शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी

Fri, 07 Nov 2025 01:15 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 07 Nov 2025 01:15 PM IST
सार

ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत हवाला ऑपरेटरों और मानव तस्करी रैकेट के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ छापेमारी की है। हवाला मामले में कार्रवाई दुबई में भारतीय नागरिकों द्वारा रखी गई अघोषित संपत्तियों से जुड़ी जांच का हिस्सा है। वहीं, मानव तस्करी से जुड़े मामले में एजेंसी ने बार-कम-रेस्टोरेंट्स के माध्यम से संचालित एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन
ED cracks down on hawala operators and human trafficking racket, raids several locations
ED - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली और गोवा में कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, ईडी मुख्यालय यूनिट ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) के तहत हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। यह छापेमारी दुबई में भारतीयों की रखी गई अघोषित संपत्तियों से जुड़ी जांच का हिस्सा है।

विज्ञापन

मानव तस्करी मामले में कोलकाता में छापेमारी 

इसी के साथ, एजेंसी ने कोलकाता के बिधाननगर और सिलीगुड़ी में आठ ठिकानों पर तलाशी ली है। यह कार्रवाई एक संगठित मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति रैकेट से जुड़ी है, जिसे आरोपी और संदिग्ध लोग बार-कम-रेस्टोरेंट्स के माध्यम से संचालित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed