फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED conducts searches against Franklin Templeton in money laundering case

ED: धनशोधन से जुड़े मामले में ईडी ने फ्रैंकलिन टेम्पलटन के ठिकानों की तलाशी ली, जानें क्या बोली कंपनी

Thu, 16 Mar 2023 06:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 16 Mar 2023 06:35 PM IST
सार

ED: संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ अपनी जांच के तहत और सबूत जुटाने के लिए यह कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसी के अनुसार मुंबई और चेन्नई स्थित कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
ED conducts searches against Franklin Templeton in money laundering case
ED - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत संपत्ति प्रबंधक फ्रैंकलिन टेम्पलटन और इसके पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों से जुड़े कुछ स्थानों पर मुंबई और चेन्नई में छापे मारे। अधिकारियों ने बताया, संघीय एजेंसी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ अपनी जांच के तहत और सबूत इकट्ठा करना चाहती है। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने नवंबर 2020 में कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यह नोटिस कंपनी के अप्रैल 2020 के एक फैसले के बाद जारी किया गया था।

विज्ञापन


कंपनी ने तीन लाख निवेशकों से प्रबंधन के तहत 25,000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली छह ऋण योजनाओं को बंद करने का फैसला किया था। कंपनी ने महामारी के कारण तरलता की चुनौतियों का हवाला देते हुए यह फैसला किया था। चेन्नई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बाद में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी। ईडी की जांच उसी शिकायत पर आधारित है। 
विज्ञापन


उधर, कंपनी ने कहा है कि वह जांच में सहयोग कर रही है। कंपनी ने कहा, "हम सभी नियामक और वैधानिक प्राधिकरणों के साथ सहयोग कर रहे हैं। एजेंसी की ओर से मांगी गई सभी आवश्यक डेटा और जानकारी मुहैया करायी जा रही है। फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने कहा कि कंपनी नियमों के अनुपालन पर बहुत जोर देता है। कंपनी ने कहा, "हम भारतीय नियमों और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप कार्य करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed