फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED conducts raids at Indiabulls Finance Center in Mumbai know all details here

Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने इंडियाबुल्स फाइनेंस सेंटर में मारा छापा, यहां जानें किस मामले में की गई कार्रवाई

Mon, 21 Feb 2022 01:58 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Feb 2022 01:58 PM IST
सार

ED Conducts Raids At Indiabulls Finance: ईडी ने सोमवार को मुंबई में छापेमार कार्रवाई की। ये छापा इंडिया बुल्स फाइनेंस सेंटर में मारा गया। दिल्ली और मुंबई प्रवर्तन निदेशालय की संयुक्त टीम ने इसे अंजाम दिया। ये कार्रवाई 2014 और 2020 में हुई पैसों की हेरा-फेरी के मामले में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर की गई है। 
 

विज्ञापन
ED conducts raids at Indiabulls Finance Center in Mumbai know all details here
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मुंबई में इंडिया बुल्स फाइनेंस सेंटर में छापेमार कार्रवाई की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस ने 2014 और 2020 के बीच कंपनी के प्रमोटरों और निदेशकों द्वारा पैसों की हेरा-फेरी और लेखांकन अनियमितताओं के लिए इंडियाबुल्स समूह की कंपनियों के खिलाफ अप्रैल 2021 में केस दर्ज किया था। इसमें प्रमुख कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई संयुक्त टीम ने मारा छापा
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली और मुंबई की एक संयुक्त टीम ने ये छापा मारा है। ईडी की कार्रवाई इंडियाबुल्स हाउसिंग, प्रमोटर समीर गहलोत और कुछ अन्य संबंधित कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत दर्ज एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) के आधार पर की गई है। इसमें बताया गया कि प्रवर्तन निदेशालय ने पालघर में दर्ज की गई एक प्राथमिकी के आधार पर केस दर्ज किया था। इसमें कहा गया था कि कंपनी ने पैसे की हेरा-फेरी की और बढ़ती कीमत के लिए अपने शेयरों में निवेश किया। प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने रियल एस्टेट कंपनियों का उल्लेख भी किया था जिन्होंने इंडियाबुल्स से ऋण लिया था और पैसा वापस इंडियाबुल्स हाउसिंग शेयरों में भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed