फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED conducts raids against Hero Motors Pawan Munjal

ED Raid: हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन पवन मुंजाल के ठिकानों पर ईडी का छापा, 25 करोड़ की नकदी जब्त

Tue, 01 Aug 2023 02:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 01 Aug 2023 02:03 PM IST
सार

ED Raid: ईडी ने मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन पवन मुंजाल और अन्य के खिलाफ छापेमारी की। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के अनुसार दिल्ली और पड़ोसी गुरुग्राम में स्थित परिसरों की तलाशी ली गई।

विज्ञापन
ED conducts raids against Hero Motors Pawan Munjal
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन कांत मुंजाल और कुछ अन्य लोगों पर छापे के बाद 25 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी व भारतीय मुद्राएं, सोने व हीरे के आभूषण जब्त किए। इसके अलावा कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए। ईडी ने मंगलवार को कुछ अन्य संस्थाओं के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम में 69 वर्षीय अरबपति व्यवसायी के आवास और कार्यालयों पर छापा मारा था।

विज्ञापन


ईडी ने बुधवार को बताया कि एक थर्ड पार्टी सेवा प्रदाता कंपनी साल्ट एक्सपीरियंस एंड मैनेजमेंट प्रा.लि. (एसईएमपीएल) ने 2014-2015 से 2018-2019 की अवधि के दौरान विभिन्न देशों में लगभग 54 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा का अवैध रूप से निर्यात किया, इस रकम का इस्तेेमाल अंतत: पीके मुंजाल के निजी खर्चों के लिए किया गया।
विज्ञापन


ईडी का आरोप है कि एसईएमपीएल ने अपने अधिकारियों/कर्मचारियों जैसे हेमंत दहिया, मुदित अग्रवाल, अमित मक्कड़, गौतम कुमार, विक्रम बजाज और केतन कक्कड़ के नाम पर वार्षिक अनुमेय सीमा से अधिक लगभग 14 करोड़ की विदेशी मुद्रा जारी की। विभिन्न वित्तीय वर्षों में यह रकम करीब 2,50,000 अमेरिकी डॉलर थी। एसईएमपीएल ने उन अन्य कर्मचारियों के नाम पर भी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा/यात्रा विदेशी मुद्रा कार्ड निकाले हैं, जिन्होंने कभी विदेश यात्रा भी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि पीके मुंजाल के प्रमुख सहयोगियों में से एक ने उनकी व्यक्तिगत या व्यावसायिक विदेश यात्राओं के दौरान पीके मुंजाल के खर्चों को पूरा करने के लिए लगभग 40 करोड़ की विदेशी मुद्रा का अवैध रूप से निर्यात किया था। ईडी ने छापों के दौरान पवन मुंजाल, हेमंत दहिया, केआर रमन, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड और हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों से लगभग 25 करोड़ रुपये की विदेशी और भारतीय मुद्रायें, सोने और हीरे के आभूषणों के अलावा कुछ दस्तावेज जब्त किये।

यह जांच राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंजाल के कथित करीबी एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत से उपजी है, जिसके खिलाफ अघोषित विदेशी मुद्रा रखने के आरोप में जांच की गई थी। आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में पिछले साल मार्च में मुंजाल और उनकी कंपनी हीरो मोटरकॉर्प पर छापा मारा था।


हीरो मोटोकॉर्प 2001 में एक कैलेंडर वर्ष में यूनिट वॉल्यूम बिक्री के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता बन गई, और पिछले लगातार 20 वर्षों से इस खिताब को बनाए रखा है। कंपनी की एशिया, अफ्रीका और दक्षिण और मध्य अमेरिका के 40 देशों में उपस्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed