{"_id":"6639f5143e5100d6e6002995","slug":"ed-conducted-fresh-searches-at-five-locations-today-1-5-crores-were-recovered-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: झारखंड में नोटों की गड्डियां मिलने का सिलसिला जारी; लगातार दूसरे दिन छापेमारी, ₹1.5 करोड़ बरामद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Action: झारखंड में नोटों की गड्डियां मिलने का सिलसिला जारी; लगातार दूसरे दिन छापेमारी, ₹1.5 करोड़ बरामद
Tue, 07 May 2024 03:02 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 07 May 2024 03:02 PM IST
सार
ED Action: ईडी ने सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में छापेमारी के दौरान करीब 35 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। मंगलवार को छापेमारी के दूसरे दिन राजीव कुमार सिंह नामक एक ठेकेदार के यहां से ईडी ने करीब 1.5 करोड़ रुपये जब्त किए।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई में बरामद नकद।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में ईडी की छापेमारी और भारी मात्रा में नकद मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार के तलाशी अभियान के बाद मंगलवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची में पांच स्थानों पर छापेमारी की। इससे पहले सोमवार को इसी मामले में छापेमारी के दौरान करीब 35 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया था। मंगलवार को छापेमारी के दूसरे दिन राजीव कुमार सिंह नामक एक ठेकेदार के यहां से ईडी ने करीब 1.5 करोड़ रुपये जब्त किए।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के अनुसार उसके (राजीव कुमार सिंह) जरिए करीब 10 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया। जांच एजेंसी ने वीरेंद्र राम केस मामले में छह मई को रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास विकास के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम को धनशोधन के आरोप में फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था। यह मामला योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी से जुड़ा है।
विज्ञापन