{"_id":"6692159c6a226f42c202e6a8","slug":"ed-attached-new-assets-of-ips-offcer-husband-and-five-others-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: टीडीएस रिफंड घोटाले में जांच तेज, आईपीएस अफसर के पति समेत पांच आरोपियों की संपत्तियां कुर्क","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Maharashtra: टीडीएस रिफंड घोटाले में जांच तेज, आईपीएस अफसर के पति समेत पांच आरोपियों की संपत्तियां कुर्क
Sat, 13 Jul 2024 11:21 AM IST
बशु जैन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:21 AM IST
सार
आयकर विभाग में हुए 263.95 करोड़ के टीडीएस रिफंड घोटाले में सीबीआई ने पूर्व वरिष्ठ कर सहायक तानाजी मंडल अधिकारी के खिलाफ मनी लॉड्रिंग की एफआईआर दर्ज की थी। मनी लॉड्रिंग का मामला सामने आने के बाद ईडी ने जांच शुरू की। ईडी ने आरोप लगाया कि बृजलाल बटरेजा ने अधिकारी और अनिरुद्ध गांधी की मदद से 55.50 करोड़ रुपये भारत से बाहर भेजे।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
विस्तार
ईडी ने 263 करोड़ के आयकर टीडीएस रिफंड घोटाले में आईपीएस अफसर के पति पुरुषोत्तम चव्हाण समेत पांच आरोपियों की संपत्तियां कुर्क कीं। ईडी ने आरोपी पुरुषोत्तम चव्हाण के मुंबई स्थित फ्लैट, लोनावाला और राजेश बृजलाल बटरेजा की जमीन, अनिरुद्ध गांधी की एक कंपनी के बैंक डिपॉजिट, राजेश शेट्टी और भूषण अनंत पाटिल की बीमा पॉलिसी और एफडी समेत कुल 14.02 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। इन संपत्तियों पर पीएमएलए एक्ट में जारी आदेश के तहत कुर्क किया गया। घोटाले में अब तक 182 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग में हुए 263.95 करोड़ के टीडीएस रिफंड घोटाले में सीबीआई ने पूर्व वरिष्ठ कर सहायक तानाजी मंडल अधिकारी के खिलाफ मनी लॉड्रिंग की एफआईआर दर्ज की थी। मनी लॉड्रिंग का मामला सामने आने के बाद ईडी ने जांच शुरू की। ईडी ने आरोप लगाया कि बृजलाल बटरेजा ने अधिकारी और अनिरुद्ध गांधी की मदद से 55.50 करोड़ रुपये भारत से बाहर भेजे। इसके बाद बटरेजा ने अन्य दो व्यक्तियों की मदद से धन को दुबई में छिपाया और इसका एक हिस्सा मुंबई और गुरुग्राम की एक कंपनी में निवेश किया।
विज्ञापन
ईडी ने दावा किया कि बटरेजा ने चव्हाण के साथ मिलकर कुछ पैसे को डायवर्ट किया। जबकि 1.70 करोड़ रुपये स्वेच्छा से वापस किए। घोटाले में सितंबर में अधिकारी समेत 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। वहीं ताना जी मंडल अधिकारी, पाटिल, शेट्टी, बटरेजा और चव्हाण न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।
विज्ञापन
2019 में जारी किए गए थे फर्जी टीडीएस रिफंड
मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने जांच में पाया था कि 15 नवंबर 2019 और 4 नवंबर 2020 के बीच अधिकारी द्वारा 263.95 करोड़ रुपये के 12 फर्जी टीडीएस रिफंड जेनरेट किए गए थे। वहीं, गैरकानूनी तरीके से निकाले गए पैसों को अनंत पाटिल और अन्य लोगों के अकाउंट में डाला गया। मामले में बिग बॉस फेम कृति वर्मा का नाम भी सामने आया था।