फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED arrests businessman Sujit Patkar in BMC COVID-19 centres case

ED: संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर समेत दो गिरफ्तार, कोविड उपचार केंद्र गड़बड़ी मामले में ईडी ने की कार्रवाई

Thu, 20 Jul 2023 01:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Jul 2023 01:11 PM IST
सार

ED Action: ईडी के अधिकारियों ने पहले बताया था कि पाटकर और उनके तीन सहयोगियों ने महामारी के दौरान शहर में कोविड-19 फील्ड अस्पतालों के प्रबंधन के लिए फर्जी तरीके से मुंबई नगर निकाय के ठेके हासिल किए थे।

विज्ञापन
ED arrests businessman Sujit Patkar in BMC COVID-19 centres case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के मित्र कारोबारी सुजीत पाटकर और एक अन्य व्यक्ति को यहां जंबो कोविड-19 उपचार केंद्र स्थापित करने में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

कोविड अस्पतालों के ठेके फर्जी तरीके से हासिल करने का आरोप

ईडी के अधिकारियों ने पहले बताया था कि पाटकर और उनके तीन सहयोगियों ने महामारी के दौरान शहर में कोविड-19 फील्ड अस्पतालों के प्रबंधन के लिए फर्जी तरीके से मुंबई नगर निकाय के ठेके हासिल किए थे। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में पाटकर और डॉक्टर किशोर बिसुरे की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद ईडी ने उन्हें बुधवार रात गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

बीएमपी के अधिकारियों के ठिकाने पर भी पड़े छापे

अधिकारी ने बताया कि बिसुरे दहिसर जंबो कोविड-19 केंद्र के डीन थे। उन्होंने बताया कि दोनों को आगे दिन में एक अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी ने पाटकर और अन्य के खिलाफ धन शोधन मामले में पिछले महीने मुंबई में 15 स्थानों पर छापे मारे थे। अधिकारियों ने इससे पहले बताया था कि कोविड-19 अस्पताल प्रबंधन ठेकों के सिलसिले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ अधिकारियों, आईएएस अधिकारी संजीव जायसवाल और युवा सेना (उद्धव ठाकरे गुट) की कोर कमेटी के सदस्य सूरज चव्हाण सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापे मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed