फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Big action by ED, assets worth more than Rs 116 crore seized in three money laundering cases

ED Action:ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में 116 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

Sat, 30 Jul 2022 05:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 30 Jul 2022 05:28 PM IST
सार

ईडी की ओर से बताया गया है कि एचएएल (Hindustan Aeronautics Limited) में जनरल मैनेजर (वित्त) के पद पर रह चुके भावेन मैत्रा, बिपरा चरण महाराणा, सदानंद नायक, जिसुदान खोसला, जयराम गाड़दा, जगन्नाथ आपट और दिवंगत उर्धवा खोसला की चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने के लिए प्रोविजनल आदेश जारी किया गया था

विज्ञापन
Big action by ED, assets worth more than Rs 116 crore seized in three money laundering cases
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

ईडी ने कार्वी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पहले अतिरिक्त संपत्तियों की पहचान की और फिर पीएमएलए, 2002 के तहत 110 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन, भवन, शेयर होल्डिंग, नकद विदेशी मुद्रा और आभूषण के रूप में मौजूद संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।

विज्ञापन


ईडी की ओर से यह कार्रवाई मेसर्स कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (KSBL) और इसके अध्यक्ष कोमांदूर पार्थसारथी और अन्य के खिलाफ मनी लाउन्ड्रिंग मामले में जांच के दौरान की है। बता दें कि जांच एजेंसी ईडी इस मामले में पहले भी 1984 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। सी पार्थसारथी और ग्रुप के सीएफओ जी हरि कृष्ण को ईडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, वर्तमान में वो जमानत पर हैं। 

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एक पूर्व जेनरल मैनेजर (फाइनेंस) और पांच अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 2.39 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। जांच एजेसी की ओर से यह कार्रवाई हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में पैसों की गड़बड़ी के आरोप लगने पर मनी लाउंड्रिंग के मामले में जांच के दौरान की गई है। ईडी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी की ओर से बताया गया है कि एचएएल (Hindustan Aeronautics Limited) में जनरल मैनेजर (वित्त) के पद पर रह चुके भावेन मैत्रा, बिपरा चरण महाराणा, सदानंद नायक, जिसुदान खोसला, जयराम गाड़दा, जगन्नाथ आपट और दिवंगत उर्धवा खोसला की चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने के लिए प्रोविजनल आदेश जारी किया गया था, उसी आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई। ईडी के अनुसार जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत दो करोड़ 39 लाख 38 हजार 681 रुपये है। 

बता दें कि ईडी ने इस मामले में भुवनेश्वर स्थित सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से दर्ज की गई छह एफआईआर का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।  आरोपितों पर आरोप हैं कि उन्होंने साल 2013 से 2018 के बीच जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए एचएल की 18.75 करोड़ रुपये की राशि का गबन किया है।



कटक के पूर्व विधायक की संपत्ति भी जब्त की गई 

ईडी ने पोंजी घोटाला मामले में पीएमएलए एक्ट के तहत कटक के पूर्व विधायक और मीडिया गुरु कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रवत रंजन बिस्वाल की 3,92,20,000 रुपये की चल और अचल संपत्ति को भी अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। अब तक इस मामले में 261.92 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed