फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED Action: ED seized Rs 9.82 crore lying in the accounts of nine companies controlled by China, this is the ca

ED Action: ईडी ने चीन से नियंत्रित नौ कंपनियों के खातों में पड़े 9.82 करोड़ रुपये जब्त किए, ये है मामला

Thu, 29 Sep 2022 05:17 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 29 Sep 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
ED Action: ED seized Rs 9.82 crore lying in the accounts of nine companies controlled by China, this is the ca
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

लोन एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीन के नियंत्रण वाली 9 ऑनलाइन कंपनियों की बृहस्पतिवार को तलाशी ली और इनके पेमेंट गेट-वे पर मर्चेंट आईडी में रखे 9.82 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए। आरोप है कि इन कंपनियों ने ‘एचपीजेड’ और ऐसे कई अन्य एप बेस्ड टोकन के जरिये नागरिकों को निवेश पर भारी रिटर्न कमाने का लालच देकर ठगा है।

विज्ञापन


ईडी के अनुसार, चीन के नियंत्रण वाली कोमेन नेटवर्क जैसी कंपनियों ने भारत की नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) के साथ समझौते किए हुए हैं। वे इनके जरिये कई संदिग्ध लोन एप चला रही हैं। इनमें कैशहोम, कैशमार्ट, ईजीलोन शामिल हैं। इन एप से नागरिकों को लोन देकर बड़ी मात्रा में फंड जमा किया गया। 14 सितंबर को भी ईडी ने छापे मारते हुए कंपनियों के वर्चुअल खातों में 46.67 करोड़ रुपये फ्रीज किए थे।
विज्ञापन


इन पर कार्रवाई
कोमेन नेटवर्क, मोबिक्रेड, मैजिक डाटा, बायटू, अलीयेये नेटवर्क, वीकैश, लार्टिंग, मैजिक बर्ड और एसपर्ल सर्विसेस।

एचपीजेड टोकन से ठगी
यह एप आधारित टोकन है। ठगों ने बिटकॉइन व अन्य क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग कर रही मशीनों में निवेश कर भारी रिटर्न कमाने का लालच दिया। इसके लिए एचपीजेड व अन्य टोकन खरीदने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

OctaFX एप के खिलाफ भी FEMA के तहत की गई कार्रवाई

ईडी ने फेमा नियमों के उल्लंघन मामले में ऑक्टाफैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और इससे जुड़ी कंपनियों के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों में 21.14 करोड़ रुपये जमा थे। इससे पहले ऑक्टाफैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और संबंधित कंपनियों के विभिन्न परिसरों पर छापा मारा था। यह कार्रवाई ऑक्टाफैक्स ट्रेडिंग एप और वेबसाइट www.octafx.com नामक इंटरनेशनल ब्रोकर्स के जरिये गैरकानूनी ऑनलाइन विदेशी मुद्रा कारोबार मामले में की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed