{"_id":"5f4cd3ee8ebc3e17644c253f","slug":"economy-news-eight-basic-industries-production-of-india-decreased-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार पांचवे महीने घटा बुनियादी उद्योगों का उत्पादन, इन क्षेत्रों का रहा खराब प्रदर्शन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
लगातार पांचवे महीने घटा बुनियादी उद्योगों का उत्पादन, इन क्षेत्रों का रहा खराब प्रदर्शन
Mon, 31 Aug 2020 04:11 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 31 Aug 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
उद्योगों का उत्पादन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में जुलाई महीने में 9.6 फीसदी की गिरावट आई है। यह लगातार पांचवां महीना है जबकि बुनियादी उद्योगों का उत्पादन घटा है।
विज्ञापन
मुख्य रूप से इस्पात, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों का उत्पादन घटा है। जुलाई, 2019 में आठ बुनियादी उद्योगों उत्पादन 2.6 फीसदी बढ़ा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में उर्वरक को छोड़कर अन्य सातों क्षेत्रों यानी कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट तथा बिजली क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट आई।
विज्ञापन
इतना रहा विभिन्न क्षेत्रों का उत्पादन
समीक्षाधीन महीने में इस्पात का उत्पादन 16.5 फीसदी, रिफाइनरी उत्पादों का 13.9 फीसदी, सीमेंट का 13.5 फीसदी, प्राकृतिक गैस का 10.2 फीसदी, कोयले का 5.7 फीसदी, कच्चे तेल का 4.9 फीसदी और बिजली का 2.3 फीसदी नीचे आया। वहीं दूसरी ओर जुलाई में उर्वरक का उत्पादन 6.9 फीसदी बढ़ा। जुलाई, 2019 में उर्वरक उत्पादन 1.5 फीसदी बढ़ा था।
विज्ञापन