फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Economic Survey Spending time on social media harmful youth mental health not good for economy either

आर्थिक सर्वेक्षण: युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर, अर्थव्यवस्था के लिए यह ठीक नहीं

Sat, 01 Feb 2025 12:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 12:50 AM IST
सार

संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में जोर दिया गया है कि बच्चों और किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा इंटरनेट, खासतौर पर सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से जुड़ा है।  सोशल मीडिया पर समय बिताना, व्यायाम से दूरी और परिवार को पर्याप्त समय न देना युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक हो सकता है।
 

विज्ञापन
Economic Survey Spending time on social media harmful youth mental health not good for economy either
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर समय बिताना, व्यायाम से दूरी और परिवार को पर्याप्त समय न देना युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक हो सकता है। जड़ों की ओर लौटने से हम मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सफल हो सकते हैं। शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 मे कहा गया कि युवाओं, बच्चे व किशोरों का बेहतर मानसिक स्वास्थ्य भारत की अर्थव्यवस्था को गति देगा।

विज्ञापन


संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में जोर दिया गया है कि बच्चों और किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा इंटरनेट, खासतौर पर सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से जुड़ा है।
विज्ञापन


जोनाथन हैडट की पुस्तक 'द एनक्सियस जेनरेशन: हाउ द ग्रेट रीवायरिंग ऑफ चिल्ड्रन इज कॉजिंग ए एपिडेमिक ऑफ मेंटल इलनेस' का हवाला देते हुए सर्वेक्षण में बताया कि फोन-आधारित बचपन बड़े होने के अनुभव को तार-तार कर रहा है। जो लोग कभी-कभार व्यायाम करते हैं, सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं या परिवार के करीब नहीं हैं, उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है। यह मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश के भविष्य को लेकर उचित नहीं है। उत्पादकता के लिए जीवनशैली विकल्प, कार्यस्थल संस्कृति और पारिवारिक स्थितियां सबसे अहम हैं। आर्थिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जीवनशैली विकल्पों पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत
आर्थिक सर्वेक्षण में स्कूल व परिवार स्तर पर हस्तक्षेप की तत्काल जरूरत पर जोर दिया है, ताकि दोस्तों संग स्वस्थ समय बिताया जा सके। बाहर खेलना, घनिष्ठ पारिवारिक बंधन बनाने में समय निवेश करना बच्चों और किशोरों को इंटरनेट से दूर रखने और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में काफी मदद करेगा।


विज्ञान इन उपायों का पक्षधर
जीवन शैली बेहतर कर मानसिक स्वास्थ्य मजबूत बनाने के लिए जंक फूड में दूरी बनाएं। परिवार को पर्याप्त समय दें। उनसे नजदीकियां बढ़ाएं। संगीत सुनें, दोस्तों से मिलें, खेलने में समय बिताएं। साथ ही व्यायाम को प्राथमिकता देते हुए इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे मानसिक स्वास्थ्य के साथ संभावित बीमारियों से बचाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed