फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   economic survey 2019 will be curtain raiser for union budget

गुरुवार को आएगा आर्थिक सर्वेक्षण, इन सेक्टर्स पर रहेगा सरकार का फोकस

Wed, 03 Jul 2019 06:44 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 03 Jul 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
economic survey 2019 will be curtain raiser for union budget
आर्थिक सर्वेक्षण---प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में आने वाले इस सर्वेक्षण को देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन सदन के पटल पर रखेंगे। इस सर्वेक्षण के जरिए सरकार का कई जरूरी सेक्टर्स पर फोकस रहेगा, जिनके बारे में शुक्रवार को पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। 

विज्ञापन

मंदी, बरोगजगारी पर फोकस

इस आर्थिक सर्वेक्षण के जरिए कृष्णमूर्ति मंदी और बेरोजगारी के बारे में अपनी राय रख सकते हैं। एक ट्विट के जरिए कहा कि 'गुरूवार को मेरे पहले और नई सरकार के पहले आर्थिक सर्वे को संसद में पेश करने को लेकर उत्साहित हूं।' उनके सामने कृषि, नौकरी और निवेश उनके एंजेडा में प्रमुख चीजें होंगी। 

विज्ञापन


आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था, फिस्कल डेवलपमेंट, मॉनेटरी मैनेजमेंट, कृषि, निर्यात, उद्योग, इंफ्रास्टक्चर, सेवा क्षेत्र, सोशल इंफ्रास्ट्राक्चर, रोजगार आदि पर जोर रहता है। सुब्रमण्यन को मोदी सरकार ने पहले कार्यकाल के अंतिम दिनों में नियुक्त किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था का हाल बताता है आर्थिक सर्वे 

आर्थिक सर्वे के जरिए ही देश की अर्थव्यवस्था की तस्वीर साफ होती है। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था के मोर्चों पर कितना विकास हुआ है। सरकार आर्थिक सर्वेक्षण के जरिए देश को बताती है कि उसने आम लोगों के हित में जो कार्यक्रम शुरू किए हैं, उसका प्रदर्शन कैसा है और अर्थव्यवस्था के लिए भविष्य में कितनी बेहतर संभावनाएं हैं।



उल्लेखनीय है कि के वी सुब्रमण्यन को पिछले साल दिसंबर में देश का मुख्य आर्थिक सलाहकार मोदी सरकार ने नियुक्त किया था। दरअसल अरविंद सुब्रमण्यन के इस्तीफा देने के छह महीने बाद सुब्रमण्यन को मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed