{"_id":"61298dcf8ebc3e0b132f271d","slug":"economic-reforms-impact-on-employment-jobs-increased-in-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक सुधार: रोजगार पर पड़ा असर, जून में बढ़ीं नौकरियां","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आर्थिक सुधार: रोजगार पर पड़ा असर, जून में बढ़ीं नौकरियां
Sat, 28 Aug 2021 06:43 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:43 AM IST
सार
- ईपीएफओ, ईएसआईसी और एनपीएस के तहत नए नामांकन रोजगार सृजन के संकेत हैं
विज्ञापन
नौकरी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी की दूसरी लहर के बाद जून में नौकरियों के मोर्चे पर काफी सुधार हुआ है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) व राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के नए ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
मई में नए ग्राहकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई थी। ईपीएफओ, ईएसआईसी और एनपीएस के तहत नए नामांकन रोजगार सृजन के संकेत हैं। दरअसल, रोजगार बाजार पर महामारी के प्रभाव को देखते हुए सरकार ने 2020 में ईपीएफ सब्सिडी योजना व आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की घोषणा की थी। इससे रोजगार बढ़ाने में मदद मिली।
विज्ञापन
संगठन जून मई अप्रैल
ईपीएफओ 8.10 6.19 7.63
ईएसआईसी 10.44 8.83 10.68
एनपीएस 0.78 0.50 0.55