फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   economic growth rate will be more than seven percent in the current financial year says Arvind Panagariya

Economy: चालू वित्त वर्ष में सात फीसदी से ज्यादा रहेगी आर्थिक वृद्धि दर, पनगढ़िया ने दिया बड़ा बयान

Thu, 22 Dec 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 22 Dec 2022 05:44 AM IST
सार

एलआईसी ने ग्राहकों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर फर्जी संदेशों से बचें। केवाईसी नहीं कराने पर वह कोई चार्ज नहीं लगाती है।

विज्ञापन
economic growth rate will be more than seven percent in the current financial year says Arvind Panagariya
अरविंद पनगढ़िया - फोटो : ANI

विस्तार

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा, चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था 7 फीसदी से अधिक की दर से बढ़ेगी। हालांकि, अगर आगामी बजट में कुछ हैरान करने वाले ‘प्रतिकूल’ कदम नहीं उठाए जाते हैं तो 2023-24 में भी यह वृद्धि दर बनी रहेगी। उन्होंने बुधवार को कहा, मंदी की आशंका कुछ समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक न तो अमेरिका और न ही यूरोपीय संघ इसकी चपेट में आया है। भारत के लिए सबसे खराब दौर खत्म हो चुका है। 

विज्ञापन


एलआईसी : फर्जी संदेशों से बचें ग्राहक
एलआईसी ने ग्राहकों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर फर्जी संदेशों से बचें। केवाईसी नहीं कराने पर वह कोई चार्ज नहीं लगाती है। वह ग्राहकों को केवाईसी कराने के लिए उत्साहित करती है, पर जुर्माना नहीं लगाती है। 
विज्ञापन


जीएसटी विवाद में टाटा समूह हाईकोर्ट में
टाटा समूह ने 1,500 करोड़ के जीएसटी के खिलाफ डीजीजीआई के साथ वित्त मंत्रालय व सरकार पर बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। मामला जापानी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी को एक खरब रुपये के विवाद निपटान से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात कमोडिटीज में एक साल और बढ़ा निलंबन
सेबी ने सात कृषि जिंसों के फ्यूचर एवं ऑप्शन कारोबार में निलंबन एक साल और बढ़ाकर दिसंबर, 2023 कर दिया है। इनमें मूंग व गेहूं भी हैं। महंगाई को रोकने के लिए सेबी ने दिसंबर, 2021 में यह रोक लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed