{"_id":"63dc5ee3f167c33459495cb1","slug":"ease-of-doing-business-will-increase-with-the-use-of-pan-for-uniform-identification-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAN: एकसमान पहचान के लिए पैन के इस्तेमाल से बढ़ेगी कारोबारी सुगमता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PAN: एकसमान पहचान के लिए पैन के इस्तेमाल से बढ़ेगी कारोबारी सुगमता
Fri, 03 Feb 2023 06:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:39 AM IST
सार
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने कहा, एकसमान पहचान पत्र के रूप में पैन का इस्तेमाल सुधारात्मक और परिवर्तनकारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंपनियों की ओर से सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणालियों के लिए एक समान पहचान पत्र के रूप में पैन (स्थायी खाता संख्या) के इस्तेमाल से मंजूरी में तेजी लाने और कारोबार सुगमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने कहा, एकसमान पहचान पत्र के रूप में पैन का इस्तेमाल सुधारात्मक और परिवर्तनकारी है। बजट में की गई इस घोषणा को लागू करने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा क्योंकि इसके लिए नियमों में बदलाव और विभिन्न विभागों में प्रणालियों के एकीकरण की आवश्यकता है। एक अंतर-मंत्रालयी समिति ने इस सुविधा को लाने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
डीपीआईआईटी सचिव ने कहा, सरकार का यह कदम सुधारात्मक व परिवर्तनकारी, 01 साल का समय लग जाएगा व्यवस्था को लागू करने में
लाभ
-इस एक व्यापार पहचान पत्र (आईडी) के साथ बोर्ड के सभी आंकड़े एकीकृत हो जाएंगे।
-इससे राष्ट्रीय एकल मंजूरी व्यवस्था में आवेदन करना आसान होगा।
-इसमें बस अपना सामान्य नंबर डालने पर पहले से मौजूद सभी आंकड़े अपने आप आ जाएंगे।
-कॉमन रिटर्न बनाने में भी मदद मिलेगी।
36 राज्यों समेत इनकी सहमति
डीपीआईआईटी सचिव ने कहा कि व्यापार मंजूरी एवं अनुमोदन से संबंधित वाणिज्य, उद्योग और पर्यावरण जैसे 13 विभागों के साथ सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इसके लिए सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन