{"_id":"672c87f8e41f2c7c00097a23","slug":"eam-jaishankar-meets-ceos-business-leaders-in-australia-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"S Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कारोबारियों से मिले, सोशल मीडिया पर दी यह जानकारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
S Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कारोबारियों से मिले, सोशल मीडिया पर दी यह जानकारी
Thu, 07 Nov 2024 02:57 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:57 PM IST
सार
S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि सिडनी में सीईओ और बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक कर दिन की अच्छी शुरुआत हुई। डिजिटल, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और स्किलिंग में भारत में चल रहे बदलावों को रेखांकित किया। एक-दूसरे के विकास में सहायता के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और व्यापार जगत के नेताओं से मुलाकात की और एक दूसरे के विकास में सहयोग के लिए दोनों देशों के बीच स्वाभाविक भूमिका पर प्रकाश डाला। जयशंकर ऑस्ट्रेलिया की सरकारी यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "सिडनी में सीईओ और बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक कर दिन की अच्छी शुरुआत हुई। डिजिटल, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और स्किलिंग में भारत में चल रहे बदलावों को रेखांकित किया। एक-दूसरे के विकास में सहायता के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्राकृतिक पूरकताओं पर प्रकाश डाला।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हमारे मजबूत व्यापार और निवेश संबंध हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख चालक हैं।" जयशंकर ने सिडनी में न्यू साउथ वेल्स संसद में प्रवासी समुदाय के सदस्यों, सांसदों और भारत के मित्रों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
जयशंकर ने कहा, "भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को सक्रिय बनाने में भारतीय समुदाय के सक्रिय योगदान के लिए उनका धन्यवाद।" उन्होंने विदेश मामलों और रणनीति विशेषज्ञों के साथ एक चर्चा में भी भाग लिया। लोवी इंस्टीट्यूट, सिडनी स्थित एक स्वतंत्र थिंक टैंक है।