फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   e-filling portal crash: Problems in income tax portal built at a cost of Rs 165 crore, department said - taking necessary steps

E-Filing Portal Crash: 165 करोड़ की लागत से बने इनकम टैक्स पोर्टल में दिक्कतें, विभाग बोला- जरूरी कदम उठा रहे

Sat, 02 Jul 2022 07:41 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 02 Jul 2022 07:41 PM IST
सार

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नई ई-फाइलिंग पोर्टल को बनाने के लिए सरकार की ओर से इंफोसिस को 164.5 करोड़ रुपये का भुतान किया गया है। इस पोर्टल को बनाने का कांट्रैक्ट साल 2019 में इंफोसिस को दिया गया था।    

विज्ञापन
e-filling portal crash: Problems in income tax portal built at a cost of Rs 165 crore, department said - taking necessary steps
income tax new - फोटो : istock

विस्तार

इनकम टैक्स की ई फाइलिंग पोर्टल का इस्तेमाल करने वाले करदाता इन दिनों परेशान है। अब इस बारे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से बयान जारी किया गया है। शनिवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर इंफोसिस करदाताओं की परेशानी को दूर करने के लिए तत्पर है और जरूरी कदम उठा रही है। 

विज्ञापन


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि ऐसा देखा गया है कि करदाताओं को आईटीआर ई फाइलिंग पोर्टल का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। इस मामले में सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर इंफोसिस की ओर से कहा गया है कि साइट पर ट्रैफिक का अनियमित दबाव देखा जा रहा है, उससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नई इनकम टैक्स की नई ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in को बीते 7 जून 2021 को लांच किया गया था। उस समय भी कारदाताओं और प्रोफेशनल्स ने इसके कामकाज में गड़बड़ियों और कठिनाइयों की शिकायत की थी। इस पोर्टल को बनाने का कांट्रैक्ट साल 2019 में इंफोसिस को दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नई ई-फाइलिंग पोर्टल को बनाने के लिए सरकार की ओर से इंफोसिस को 164.5 करोड़ रुपये का भुतान किया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed