फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dubai: Dubai will hand over British citizen of Indian origin to Denmark, case of tax fraud

Dubai: भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक को डेनमार्क को सौंपेगा दुबई, टैक्स धोखाधड़ी का है मामला

Fri, 30 Dec 2022 10:36 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 30 Dec 2022 10:36 AM IST
सार

Tax Fraud: अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि 1.7 अरब डॉलर की कर धोखाधड़ी मामले के मास्टरमाइंड 52 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक को डेनमार्क प्रत्यर्पित किया जाए। गुरुवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार, यह फैसला दुबई के अटॉर्नी जनरल चांसलर एसाम इस्सा अल हुमैदान की ओर से दुबई कोर्ट ऑफ कैसेशन में दायर अपील पर सुनवाई के बाद सुनाया गया। 

विज्ञापन
Dubai: Dubai will hand over British citizen of Indian origin to Denmark, case of tax fraud
dubai - फोटो : dubai

विस्तार

दुबई की एक अदालत ने 1.7 अरब डॉलर की कर धोखाधड़ी मामले में ब्रिटिश नागरिक को डेनमार्क प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया है। अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि 1.7 अरब डॉलर की कर धोखाधड़ी मामले के मास्टरमाइंड 52 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक को डेनमार्क प्रत्यर्पित किया जाए।

विज्ञापन

हेज फंड कारोबारी संजय शाह पर 2012 से 2015 तक चलने वाली एक योजना बनाने का आरोप है, जिसमें विदेशी व्यवसायों ने डेनिश कंपनियों में शेयर होने का दिखावा किया और कर रिफंड का दावा किया। हालांकि इसके लिए वे पात्र नहीं थे। 

विज्ञापन

गुरुवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार, यह फैसला दुबई के अटॉर्नी जनरल चांसलर एसाम इस्सा अल हुमैदान की ओर से दुबई कोर्ट ऑफ कैसेशन में दायर अपील पर सुनवाई के बाद सुनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ऑफ कैसेशन ने एक अलग न्यायिक निकाय की ओर से पुनर्विचार के लिए मामले को कोर्ट ऑफ अपील को वापस करने का फैसला किया गया। इस अदालत ने शाह को डेनमार्क के अधिकारियों को प्रत्यर्पित करने का फैसला सुनाया। 

बयान में कहा गया है, ''दुबई लोक अभियोजन ने संजय शाह के खिलाफ डेनमार्क के अधिकारियों की ओर से सौंपे गए सभी दस्तावेज अदालत को सौंपे। इन दस्तावेजों से धोखाधड़ी और धनशोधन में आरोपित की संलिप्तता का पता चलता है।    

दुबई पुलिस ने डेनमार्क के अधिकारियों के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद इस साल की शुरुआत में शाह को गिरफ्तार किया था।    शाह के वकील अली अल जारूनी ने कहा कि उनके मुवक्किल दुबई कोर्ट ऑफ अपील की ओर से दिए गए प्रत्यर्पण के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

सितंबर में दुबई में डेनमार्क सरकार की ओर से दायर एक दीवानी मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया था कि शाह को डेनमार्क राज्य को 1.25 अरब डॉलर का भुगतान करना होगा। 

बयान में कहा गया है कि आरोपित की गिरफ्तारी और फैसला धनशोधन सहित अवैध वित्तीय गतिविधियों से निपटने की दुबई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  यूएई मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी का मुकाबला करने के लिए वैश्विक प्रयासों का समर्थन करता है, अंतरराष्ट्रीय मानकों और नीतियों को पूरी तरह से लागू करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed