फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Doubling tax collection: Governments treasury is filling, direct tax collection almost doubled to 2.90 lakh crore

दोगुना कर संग्रहण: भर रहा सरकार का खजाना, प्रत्यक्ष कर संग्रह करीब दोगुना होकर 2.90 लाख करोड़ हुआ

Sat, 10 Jul 2021 08:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Jul 2021 08:07 PM IST
सार

देश की अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के बाद सुस्ती से बाहर से निकल रही है। इसका संकेत प्रत्यक्ष कर संग्रह में अब तक 91 फीसदी की वृद्धि से मिल रहा है। 
 

विज्ञापन
Doubling tax collection: Governments treasury is filling, direct tax collection almost doubled to 2.90 lakh crore
टैक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण देश की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह अब तक करीब दोगुना होकर 2.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसमें 91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


आयकर सूत्रों के अनुसार प्रत्यक्ष कर संग्रह में बढ़ोतरी की मुख्य वजह निजी या वैयक्तिक आयकर और अग्रिम कर में वृद्धि के कारण हुई है। 1 अप्रैल से 3 जुलाई के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 2.49 लाख करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1.29 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह इसमें 91 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने का यह बड़ा संकेत माना जा सकता है। 
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2021-2022 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रहण में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है, जबकि कोरोना महामारी के कारण देश में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं। चालू वित वर्ष 2021-22 में अब तक रिफंड के पूर्व देश का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रहण 2.86 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्ष कर में ये टैक्स शामिल 
आयकर विभाग को प्राप्त होने वाले प्रत्यक्ष कर में कंपनी आयकर (CIT), निजी आयकर (PIT), प्रतिभूति लेन-देन कर (STT) और एडवांस टैक्स शामिल है। बैंकों से अभी और जानकारियां मिलना बाकी हैं, इसलिए आंकड़ा और बढ़ने का अनुमान है। 


11.08 लाख करोड़ का लक्ष्य
आयकर विभाग को उम्मीद है कि कर संग्रह के आंकड़े उत्साहवर्धक हैं। उम्मीद है कि बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा तय लक्ष्यों को हासिल कर लिया जाएगा। देश में आर्थिक गतिविधियां बहाल होने से उम्मीद बढ़ी है। मुश्किल दौर के बाद भी 11.08 लाख करोड़ रुपये के बजट लक्ष्य को पा लिया जाएगा। मौजूदा कर संग्रहण के आंकड़े पहली तिमाही यानी अप्रैल, मई, जून के ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed