{"_id":"663262712c326d1e720050cd","slug":"don-t-know-who-modi-was-referring-to-at-rally-ajit-on-bhatakti-aatma-jibe-at-sharad-pawar-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: 'पता नहीं मोदी रैली में किसके बारे में बात कर रहे थे', अजित पवार ने भटकती आत्मा वाले तंज पर दिया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: 'पता नहीं मोदी रैली में किसके बारे में बात कर रहे थे', अजित पवार ने भटकती आत्मा वाले तंज पर दिया जवाब
Wed, 01 May 2024 09:11 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 01 May 2024 09:11 PM IST
सार
Pune: अजित पवार ने बुधवार को कहा कि हालांकि मैं (पुणे में) प्रधानमंत्री की रैली में मौजूद था, लेकिन मुझे नहीं पता कि टिप्पणियों का संदर्भ किसकी ओर था। उन्होंने कहा कि जब अगली रैली में मुझे प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने का मौका मिलेगा तो मैं निश्चित तौर पर उनसे पूछूंगा कि उनके निशाने पर कौन था और फिर मैं आपके सवाल का जवाब दूंगा।"
विज्ञापन
अजित पवार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 'भटकती आत्मा' का कटाक्ष करने बाद शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को अजित पवार ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि प्रधानमंत्री किसने बारे में बात कर रहे थे। पवार का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि महाराष्ट्र में 'भटकती आत्मा' अगर सफलता नहीं पाती है तो दूसरों के अच्छे काम को बर्बाद कर देती है।
विज्ञापन
अजित पवार ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ''हालांकि मैं (पुणे में) प्रधानमंत्री की रैली में मौजूद था, लेकिन मुझे नहीं पता कि टिप्पणियों का संदर्भ किसकी ओर था। उन्होंने कहा कि जब अगली रैली में मुझे प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने का मौका मिलेगा तो मैं निश्चित तौर पर उनसे पूछूंगा कि उनके निशाने पर कौन था और फिर मैं आपके सवाल का जवाब दूंगा।"
विज्ञापन
मोदी ने कहा था, ''महाराष्ट्र में कुछ भटकती आत्माएं अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते 45 साल पहले राजनीतिक अस्थिरता के युग की शुरुआत कर चुकी हैं। परोक्ष रूप से उनका इशारा 1978 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के खिलाफ शरद पवार के विद्रोह की ओर था जिसकी वजह से सरकार गिर गई थी।
विज्ञापन
मोदी पर पलटवार करते हुए शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि किसानों और आम आदमी के हितों के लिए उनकी आत्मा बेचैन है और वह किसानों की दुर्दशा उजागर करने के लिए 100 बार बेचैन होने को तैयार हैं।
गौरतलब है कि अजित पवार ने पिछले साल अपने चाचा और राजनीतिक गुरु शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी थी और अपने वफादार विधायकों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा की महायुति सरकार में शामिल हो गए थे। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नाम और उसके राजनीतिक चिन्ह घड़ी पर दावा किया, जिसे भारत के चुनाव आयोग ने उन्हें आवंटित कर दिया। शरद पवार खेमे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का नाम मिला और उन्हें चुनावों के लिए 'तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति' चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। राकांपा (शरदचंद्र पवार) लोकसभा चुनाव प्रचार में अजित पवार पर 'विश्वासघात' का आरोप लगा रही है है 83 वर्षीय पवार पूरे महाराष्ट्र में रैलियां कर रहे हैं।