फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LPG Cylinder Inflation Price of Cooking Gas Increased after Petrol Diesel Now Know How Much Cost

महंगाई का डबल डोज: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े रसोई गैस के दाम, अब करना होगा इतना भुगतान

Tue, 22 Mar 2022 08:04 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Mar 2022 08:04 AM IST
सार

LPG gas price hike: रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में  949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। अन्य शहरों का हाल जानने के लिए खबर को विस्तार से पढ़ें...

विज्ञापन
LPG Cylinder Inflation Price of Cooking Gas Increased after Petrol Diesel Now Know How Much Cost
एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी। आइए जानते हैं अन्य शहरों में अब एक  सिलेंडर के लिए कितना भुगतान करना होगा...

विज्ञापन

 
शहर पहले  अब
दिल्ली 899.50 रुपये 949.50 रुपये
मुंबई 899.50 रुपये 949.50 रुपये
लखनऊ 937.50 रुपये 987.50 रुपये
कोलकाता 926.00 रुपये 976.00 रुपये
चंडीगढ़ 909.00 रुपये 959.00 रुपये
पटना 989.50 रुपये 1039.50 रुपये
शिमला 945.00 रुपये  995.00 रुपये
देहरादून 918.00 रुपये  968.00 रुपये
भोपाल 905.00 रुपये  955.00 रुपये
जयपुर 903.00 रुपये  953.00 रुपये

पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े
देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
विज्ञापन


जानें प्रमुख महानगरों में अब कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर पेट्रोल   डीजल
दिल्ली 96.21 87.47
मुंबई 110.82 95.00 
कोलकाता 105.51 90.62
चेन्नई 102.16 92.19
पटना 105.90 91.09
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70

दाम बढ़ने के पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध का असर
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 40 फीसदी तक का उछाल आ गया है। जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए इंधन का दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था और इसी वजह से मंगलवार की सुबह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed